मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने सोमवार को ‘Bulli Bai’ ऐप मामले में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र को बेंगलुरु में हिरासत में लिया है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने संदिग्ध की पहचान का खुलासा नहीं किया है। Bulli Bai एप्प के द्वारा मुस्लिम महिलाओ की छवि को ख़राब किया जा रहा था जिसमे कई प्रसिद्ध नाम भी थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस की छानबीन भी जारी थी और मुंबई पुलिस द्वारा की गयी पहली हिरासत इस एप्प के चिट्ठे खोलने के लिए उपयुक्त हो सकती है।
Read also- भारत और पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में बंद नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची साझा की
महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री (शहरी) सतेज पाटिल ने कहा कि फिलहाल बहुत अधिक विवरण नहीं दिए जा सकते क्योंकि इससे चल रही जांच में बाधा आ सकती है।
अबतक हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान का खुलासा नहीं किया किया गया है किन्तु आरोपी बेंगलुरु में सिविल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष का छात्र है ऐसा कहा जा रहा है। आरोपी की गिरफ़्तारी इस मामले को सोल्वे करने और बाकि आरोपियों का खुलासा करने में मददगार होगी।

