First Aid Tips On Heart Attack: दिल का दौरा आपके आसपास किसी को पड़ जाए तो ये काम करे!!

लाइफस्टाइलFirst Aid Tips On Heart Attack: दिल का दौरा आपके आसपास किसी...

Date:


First Aid Tips On Heart Attack: दिल का दौरा आपके आसपास किसी को पड़ जाए तो ये काम करे!!

लाइफस्टाइल डेस्क। First Aid Tips On Heart Attack – दिल का दौरा जब पड़ता है तो वो एक मेडिकल एमर्जेंसी हो जाती है , लेकिन मेडिकल एमर्जेंसी तक पहुचने तक आपको कुछ प्राथमिक उपचार के बारे में पता होना चाहिए ताकि अगर आपके आसपास किसी को दिल का दौरा पड़ जाए तो आप उसकी मदद कर सकें। 

दिल के दौरे के लक्षण

वैसे तो दिल के दौरे के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन आमतौर पर, लोग सीने में दर्द महसूस करते है या फिर दर्द जबड़े, कंधे, हाथ, पेट और पीठ में भी महसूस होता है। बता दे, ये  दर्द इसलिए होता है क्योंकि एक रुकावट रक्त को हृदय की मांसपेशियों में जाने से रोकती है। इसके अलावा सांस लेने में दिक्कत आएगी, कमज़ोरी और उल्टे हाथ में सुन्न महसूस होता है।

Read also: घर पर बनाए ‘ग्रीन स्मूथी ‘, गर्भावस्था में ये आहार है सबसे बढ़िया 

दिल के दौरे के  प्राथमिक चिकित्सा उपचार 

अगर आपके आसपास किसी व्यक्ति में दिल के दौरे के लक्षण नज़र आते है तो फौरन एक्ट करें। क्योकि ये गंभीर मेडिकल स्थिति है। आप एमर्जेंसी नम्बर पर एम्बूलेंस के लिए कॉल करें। ऐसा करने से व्यक्ति जल्द से जल्द अस्पताल पहुँच जाएगा। 

इसके अलावा, आप व्यक्ति को आरामदायक जगह पर बिठाएं। ऐसा करने से दिल से दबाव कुछ कम होता है और व्यक्ति बेहोश नहीं होता। जब तक अस्पताल नहीं पहुँच जाते तब तक व्यक्ति से बातचीत करते रहें। 

अगर एम्बूलेंस न आए और व्यक्ति बेहोश हो जाता है तो उसे CPR दें। विशेषज्ञों का कहना है की आप लगभग 100 से 120 कंप्रेशन से तेज़ लय में व्यक्ति की छाती के बीच में ज़ोर से और तेज़ी से झटका दें। 

Read also: बच्‍चों की इम्‍यूनिटी बढ़ाना चाहते है तो ये चीजें आहार में शामिल करें

ध्यान दे कभी प्राथमिक चिकित्सा उपचार अपना असर दिखने में देर कर देता है, ऐसे में जल्दी हो सके चिकित्सा सहायता ले। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related