Site icon Buziness Bytes Hindi

Firozabad News: जनसेवा केंद्र में बैलेंस चेक कराने गई किशोरी के साथ गैंगरेप,शटर डालकर दिया वारदात को अंजाम


Firozabad News: जनसेवा केंद्र में बैलेंस चेक कराने गई किशोरी के साथ गैंगरेप,शटर डालकर दिया वारदात को अंजाम

फिरोजाबाद। जिले में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म ( GangRape) का मामला सामने आया है। जिसमें जनसेवा केंद्र पर बैलेंस चेक कराने गई किशोरी के साथ केंद्र का शटर डालकर वारदात को अंजाम दिया गया। फिरोजाबाद में जनसेवा केंद्र पर बैलेंस चेक कराने आई किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी किशोरी को दुकान में बंद कर भाग गए। पीड़िता के पिता ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Read also: सामूहिक दुष्कर्म मामले में एनसीडब्ल्यू ने राजस्थान के डीजीपी को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखा पत्र

थाना बसई मोहम्मदपुर के क्षेत्र सोफीपुर निवासी 17 वर्षीय एक किशोरी थाना लाइनपार स्थित एक जन सेवा केंद्र पर खाते का बैलेंस चेक कराने गई थी। वहां केंद्र मालिक कुलदीप निवासी लाइनपार तथा बॉबी निवासी सोफीपुर बैठे हुए थे। पीड़िता के पिता के मुताबिक उन्होंने किशोरी को कुछ देर बैठने को कहा। बाद में उन्होंने दुकान का शटर गिरा दिया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर किशोरी को अंदर छोड़ दोनों फरार हो गए।

Read also: 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म मामले में डीसीडब्ल्यू ने पुलिस को नोटिस जारी किया

किशोरी काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो पिता उसको देखने जन सेवा केंद्र पर पहुंचा। वहां का शटर गिरा हुआ था, उसमें ताले नहीं लगे थे। अंदर से उसकी बेटी के रोने की आवाज आ रही थी। उसने शटर खोलकर देखा तो उसकी बेटी रो रही थी। बेटी ने पिता को आप बीती सुनाई। पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना लाइनपार में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version