Site icon Buziness Bytes Hindi

Fire in Reliance Showroom: रिलांयस कंपनी के शोरूम में भीषण आग,सुरक्षित निकाले गए ग्राहक

बिजनौर। जिले में आज दिल्ली के मुंडका में हुए अग्निकांड जैसी घटना होते—होते बच गई। अगर समय रहते दमकल कर्मचारियों और पुलिस ने सजगता नहीं दिखाई होती तो भीषण  जानमाल की हानि होती। आज रविवार को बिजनौर के नजीबाबाद रोड स्थित रिलायंस कंपनी के शोरूम में भीषण आग लग गई। जिस समय शोरूम में आग लगी उस दौरान रविवार होने के कारण काफी भीड़ थी। लोग शोरूम के भीतर खरीदारी कर रहे थे। अचानक से गार्ड ने अलार्म बजा दिया और सभी को बाहर निकलने की चेतावनी दी। इधर आग की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। रविवार के चलते सड़कों पर दोपहर भीड़भाड़ कम होने के कारण दमकल गाडियों को भी पहुंचने में अधिक देर नहीं लगी।

Read also: Robbery At Petrol Pump: पेट्रोल पंप पर 22 लाख की लूट का आरोपी 50 हजारी पुलिस की गोली का शिकार

जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंचतीं आग ने पूरे शोरूम को अपने चपेट में ले लिया था। शोरूम में सभी को बाहर निकाला गया और आग पर काबू के प्रयास शुरू किए गए। उधर शोरूम के भीतर धुंआ ही धुंआ भरा हुआ है। आसपास का एक किमी के दायरे में आसमान में धुंए के बादल छा गए हैं। आग दोपहर में साढ़े तीन बजे लगी। लेकिन अभी तक काबू नहीं पाई जा सकी है। आग के कारण भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। रिलांयस के इस शोरूम के दूसरे तल पर ज्वेलरी का का शोरूम है। जहां पर लाखों की ज्वेलरी जलने का अंदेशा है। वहीं आग में कम से कम 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान अभी तक लगाया जा रहा है।

Exit mobile version