Nodia News Today: रोडवेज की चलती बस में लगी आग,यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

उत्तर प्रदेशNodia News Today: रोडवेज की चलती बस में लगी आग,यात्रियों ने कूद...

Date:

नोएडा। यूपी रोडवेज की एक बस में आज अचानक से आग लग गई। जिससे बस में अफरातफरी मच गई। रोडवेज बस में आग लगने के बाद यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। जिस समय बस में आग लगी वह आनंद विहार से बुलंदशहर जा रही थी। बस में आग से अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर ने तुरंत बस को रोककर यात्रियों को बाहर निकालने के लिए कहा। इसके बाद फायर बिग्रेड को फोन कर बस में आग लगने की जानकारी दी। फायर बिग्रेड की गाड़ी के मौके पर पहुंचने तक आग तेजी से फैल गई और उसने बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस राख हो चुकी थी। 

Read also:  Tapan Deka बने IB के नए डायरेक्टर, RAW सचिव सामंत को मिला एक्सटेंशन

घटना नेशनल हाईवे 91 पर नई बस्ती गेट पास की है। जब एक बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगने पर उसमें सवार यात्री खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाने लगे। बस आनंद विहार के रोडवेज डिपो से यात्रियों को लेकर बुलंदशहर जा रही। बस में पहले इसके इंजन से अचानक से धुआं निकला उसके बाद उसमें आग लग गई। ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए बस को एक तरफ साइड में लगाकर रोक दिया। बस में आगे आग लगती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग तेजी से नीचे उतर गए। कुछ खिड़कियों से कूद गए। आग ने थोड़ी देर में ही बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस से आग की लपटें निकलने लगीं। बस में आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके बावजूद दमकल की गाड़ी एक घंटे बाद पहुंची। लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related