Site icon Buziness Bytes Hindi

भोज के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग


भोज के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग

बुलंदशहर। ऊंचागांव में माता रानी के भोज के दौरान गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाने के दौरान करीब आधा दर्जन लोग गैस सिलेंडर से निकली लपटों की चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

सोमवार को बुलंदशहर के ऊंचागांव में हरपाल पुत्र लिक्खे सिंह के घर पर भोजपुरी माता रानी का भोज था। खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग की लपटों पर काबू पाने के प्रयास में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को पुलिस की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालात गम्भीर होने के कारण सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसे में घायल दो तीन लोगों की हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है। बताया गया है कि इस हादसे में ऊंचागांव निवासी हरपाल पुत्र लकी सिंह और उनके रिश्तेदार कन्हैया सिंह निवासी परवाना और उनके एक दोस्त व चमेली देवी पत्नी बाबूराम, प्रमोद पुत्र ललन सिंह, मनोज पुत्र हरपाल सिंह, किरण पाल पुत्र अमरपाल सिंह झुलसे हैं। इन अभी का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Exit mobile version