Lucknow Hotel Fire: लखनऊ के होटल लेवाना में लगी भीषण आग, रेस्क्यू जारी

उत्तर प्रदेशLucknow Hotel Fire: लखनऊ के होटल लेवाना में लगी भीषण आग, रेस्क्यू...

Date:

यूपी की राजधानी लखनऊ के हज़रतगंज इलाके में स्थित होटल लेवाना में आज सुबह भीषण आग लग गई, बताया जा रहा है कि आग तीसरे तल पर लगी है ,होटल में काफी लोग फंसे हैं जिन्हें दमकल की मदद से बाहर निकाला जा रहा है, दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक अब तक 20 लोगों निकाला गया है, अभी और लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही, हालाँकि अभी तक किसी के मरने की कोई खबर नहीं है.  

जानकारी के मुताबिक आग आज सुबह 6 बजे इस चार मंज़िला होटल के तीसरे फ्लोर पर लगी. आग कैसे लगी अभी इसके बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं सामने आयी है, अनुमान लगाया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण ये हादसा हुआ होगा। दरअसल पूरा होटल धुंए के गुबार से भरा हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दमकल कर्मचारी खिड़की के शीशे तोड़कर लोगों को निकाल रहे हैं. जानकारी के अनुसार आग तीसरी मज़िल पर लगी जिससे पूरे कॉरिडोर और दूसरी जगहों पर धुआं भर गया. धुंए के कारण चौथी मंज़िल पर फंसे लोग ज़ीने के ज़रिये नीचे भागे मगर तीसरी मंज़िल पर आकर फंस गए क्योंकि आग इसी फ्लोर पर लगी थी. 

Read also: Cyrus Mistry Died: बिजनेस टाइकून साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन

दमकल विभाग के मुताबिक रेस्क्यू किए गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, अस्पताल में भेजे गए वो लोग हैं जिन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है. दमकल अधिकारी ने किसी जनहानि की जानकारी होने से इंकार किया, अधिकारी के मुताबिक होटल की चौथी मंजिल में फंसे लोगों ने हिम्मत दिखाई जीने के ज़रिये काफी लोग जान बचाकर निकलने में सफल, जो वहां फंस गए उन्हें दमकल कर्मचारियों ने बाहर निकला, अधिकारी ने बताया कि अभी भी रेस्क्यू जारी है और पता लगाया जा रहा है कि कोई यात्री या स्टाफ अभी बचा तो नहीं है. राजधानी लखनऊ के दिल कहे जाने वाले हज़रतगंज के किसी होटल में आग लगने की वजह से एकबार फिर सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।  जिस जगह पर यह होटल स्थित है वहीँ मुश्किल से फायर ब्रिगेड की एक ही गाडी जा सकती। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का वहां पर मूवमेंट आसान नहीं है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related