Site icon Buziness Bytes Hindi

Fire In Lalu Yadav’s Room: लालू यादव के कमरे में लगी आग, राबड़ी देवी ने फोन कर जाना हाल

पलामू। राजद सुप्रीमो लालू यादव के कमरे में आज सुबह आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव इन दिनों झारखंड के प्रवास पर हैं। लालू यादव पलामू के सर्किट हाउस में ठहरे हुए हैं। वो जिस कमरे में रूके हुए थे उसमें लगे पंखे में शॉट सर्किट के चलते आग लग गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। लालू के कमरे में आग की जानकारी जब बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी को हुई तो उन्होंने फोन कर लालू यादव से बात की और उनकी पूरी जानकारी ली।

Read also: ब्लू स्टार की बरसी पर पंजाब में विशेष सुरक्षा, पुलिस छावनी में बदले शहर

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपने तीन दिनों के झारखंड प्रवास पर हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव पलामू के सर्किट हाउस में रुके हुए हैं। आज सुबह उनके कमरे में दीवार पर लगे पंखे में शॉट सर्किट के कारण आग लग गई। जिससे अफरातफरी मच गई। हालांकि इससे राजद सुप्रीमो को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ और वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बताया जाता है कि जिस समय लालू के कमरे में आग लगी। उस दौरान लालू प्रसाद डाइनिंग हॉल में बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। आग लगने की जानकारी पर तुरंत सर्किट हाउस कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया। बिजली का कनेक्‍शन काटकर स्थिति समान्य की गई। 

लालू के कमरे में आग की जानकारी जैसे ही बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को मिली तो उन्होंने फोन कर अपने पति और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से बात कर घटना की जानकारी ली। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सेवादारों को फोन पर फटकार लगाई और लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी। बताया गया है कि सर्किट हाउस में आग बुझाने की व्यवस्था नहीं है। सर्किट हाउस में दमकल की कोई गाड़ी भी नहीं थी।

Read also: फिल्म के प्रमोशन से फुरसत मिले तभी कश्मीर की तरफ देखेगी सरकार: Rahul Gandhi

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव बीते दिन बिहार से झारखंड पहुंचे। वे यहां पलामू की अदालत में अपने खिलाफ चल रहे आदर्श आचार संहिता उल्‍लंघन के मामले में आगामी आठ जून को हाजिर होंगे। मामला चुनाव प्रचार के दौरान बिना इजाजत हेलीकॉप्‍टर उतारने का है। मामले में अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को हाजिर होने के लिए आखिरी नोटिस भेजा था।

Exit mobile version