Site icon Buziness Bytes Hindi

Ghaziabad Latest News: टेक्सटाइल गोदाम में भीषण आग,दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर

गाजियाबाद। आज सुबह मसूरी थाना क्षेत्र स्थित एक टेक्सटाइल गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर महानगर से दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। लेकिन आग काफी विकराल रूप घारण कर चुकी थी। एक दर्जन दमकल गाड़ियां गोदाम के चारों ओर से पानी डालकर आग पर काबू का प्रयास कर रही हैं।

Read also: नोएडा, गाजियाबाद के 3 स्कूलों में 18 छात्र कोरोना पॉजिटिव, स्कूल तीन दिन बंद

जिले के थाना मसूरी क्षेत्र अल सुबह अचानक उस समय भगदड़ मच गई। जब टेक्सटाइल के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आनन-फानन में इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस और दमकल टीम को दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा गोदाम धूं—धूकर जल उठा। मौके पर दमकल की गई गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू के प्रयास किए। आसपास के गोदामों और फैक्ट्री को खाली करवा लिया गया। पूरे इलाके की बिजली सप्लाई काट दी गई। जिसके बाद दमकल की गाड़ियों ने चारों ओर से पानी डालकर आग पर काबू का प्रयास किया। हालांकि आग में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। लेकिन टेक्सटाइल गोदाम पूरी तरह से राख हो गया है। 

Read also: कुत्ते के भौंकने से नाराज गाजियाबाद में तीन लोगों को गोली मारी

फायर ऑफीसर एसके सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी। तत्काल प्रभाव से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दो जिलों हापुड़ और गाजियाबाद से भी फायर टेंडर मंगाए गए। जिनकी सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि समय रहते दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास के अन्य गोदाम और फैक्ट्री में आग को फैलने से रोक लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया है।

Exit mobile version