Site icon Buziness Bytes Hindi

Ghaziabad News Today: आग का तांड़व,सात लोग बुरी तरह से झुलसे तीन की हालत गंभीर

गाजियाबाद। जिले के खोड़ा में एक बार फिर से आग ने तांड़व दिखाया है। इसमें एक ही परिवार के सात लोग बुरी तरह से झुलस गए। जिनमें तीन की हालत काफी गंभीर है। गंभीर रूप से झुलसे तीनों लोगों को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। 

Read also: Fire In Ghaziabad: 11 वीं मंजिल के एक फ्लैट में भीषण आग, रेस्क्यू कर परिवार बाहर निकाला

थाना खोड़ा कॉलोनी इलाके में अचानक उस समय भगदड़ मच गई। जब एक परचून की दुकान भीषण आग की चपेट में आ गई। इस दौरान सात लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए। इनमें से तीन बुरी तरह झुलसे। आग की सूचना दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए और झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर होती देख उनको दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। 

Read also: Agneepath Scheme: बिहार में और भड़की “अग्निपथ” की आग

जानकारी के अनुसार खोड़ा कॉलोनी संगम पार्क स्थित परचून की दुकान पर अवैध रूप से सिलेंडर में गैस रिफिलिंग का काम होता है। इसी दौरान अचानक गैस लीक हुई और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी परचून की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान दुकान के भीतर मौजूद और दुकान के पास खड़े करीब सात लोग आग की चपेट में आ गए। ये सभी एक ही परिवार के हैं। इनमें से तीन बुरी तरह से झुलस गए। 
जनरल स्टोर चलाने वाले अशोक प्रजापति, बेटा विवेक प्रजापति, बेटी आरती प्रजापति आग में बुरी तरह से झुलस गए हैंं। वहीं हादसे के दौरान सामने से निकल रहे ट्रैक्टर ड्राइवर दुकान पर सामान लेने के लिए रूका इस दौरान वह भी झुलस गया। वह दुकान पर सामान ले रहा था। चार अन्य लोगों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। 

सीएफओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण गैस रिफलिंग बताया जा रहा है। घायलों को खिचड़ीपुर दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा है। चार गंभीर व्यक्तियों को सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर किया है।

Exit mobile version