Fire Boltt Legacy स्मार्टवॉच Stock Market ट्रैकर के साथ हुई पेश, जाने कीमत!

टेक्नोलॉजीFire Boltt Legacy स्मार्टवॉच Stock Market ट्रैकर के साथ हुई पेश, जाने...

Date:

टेक डेस्क। Fire Boltt ने अपने LUXE संग्रह – लेगेसी स्मार्टवॉच में एक नई स्मार्टवॉच जोड़ी है। ये स्मार्टवॉच है Fire Boltt Legacy, इसमें 1.43-इंच ऑलवेज-ऑन AMOLED डिस्प्ले है। साथ ही ये वायरलेस चार्जिंग और एक स्टॉक मार्केट ट्रैकर के साथ लॉन्च की गयी है।

Fire Boltt Legacy कीमत

Fire Boltt Legacy दो स्टैप ऑप्शन लैदर या स्टेनलेस स्टील में पेश हुई है। स्मार्टवॉच खरीदते हैं तो आपको एक मुफ्त सिलिकॉन स्ट्रैप भी मिलेगा। ये डिवाइस 25 मार्च से फ्लिपकार्ट, Fireboltt.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगी। साथ ही इसकी कीमत 3999 रुपये है।

Fire Boltt Legacy स्पेसिफिकेशंस

Fire Boltt Legacy में ब्लूटूथ कॉलिंग, वॉयस असिस्टेंस, वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 सर्टिफिकेशन और 100+ स्पोर्ट्स जैसे कई शानदार फीचर है। ये वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 330mAh बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर लगातार 7 दिनों तक चलेगी। इसका रिफ्रेश रेट 60 Hz है और यूजर्स अपने पसंदीदा स्टॉक को ऐप में जोड़कर अपडेट पा सकते हैं।

इसमें सिग्नेचर हेल्थ सूट शामिल है। ये रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, मासिक धर्म चक्र ट्रैकिंग और गतिविधि ट्रैकिंग की सुविधा देगा। इन सब के अलावा, मल्टीपल वॉच फेस, वर्ल्ड क्लॉक, स्टॉपवॉच, अलार्म, वेदर अपडेट्स, रिमोट म्यूजिक कंट्रोल, रिमोट कैमरा कंट्रोल, फाइंड माय फोन, स्मार्ट नोटिफिकेशन और सेडेंटरी रिमाइंडर्स जैसे फीचर्स इसमें शमिल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related