Site icon Buziness Bytes Hindi

Fire Boltt Talk स्मार्टवॉच की आज होगी लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स


Fire Boltt Talk स्मार्टवॉच की आज होगी लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

टेक डेस्क:  Fire Boltt Talk की आज भारत में लॉन्चिंग होगी | ये  एक फुल टच स्मार्टवॉच है, जो ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आएगी। स्मार्टवॉच में कॉलिंग के लिए Recent Call, Dial Pad, Contact जैसे फीचर का सपोर्ट मिलेगा | 

Fire Boltt Talk के स्पेसिफिकेशन्स

Fire Boltt Talk में 3D HD डिस्प्ले का सपोर्ट होगा और  44mm की बड़ी डिस्प्ले होगी, जो Bevel कर्व्ड ग्लास सपोर्ट के साथ आएगी। स्मार्टवॉच Metallic बॉडी की होगी और साथ में सुपीरियर बिल्ड क्वॉलिटी का सपोर्ट मिलेगा। शरीर में ऑक्सीजन मापने वाले SPO2 ट्रैकिंग फीचर भी इस स्मार्टवॉच में है |  मल्टी स्पोर्ट मोड जैसे Walk, Run, Cycling, Skipping और Football, Basketball, Badminton, Swimming भी दिये गये हैं। Fire Boltt Talk स्मार्टवॉच  10 दनों की बैटरी बैकअप के साथ आएगी | इसका वजन मात्र 60 ग्राम है। इसके अलावा स्मार्टवॉच से मैसेजिंग, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप को इस्तेमाल किया जा सकेगा | 

Read also: विज़डन की निगाह में WTC फाइनल के लिये ऐसी होगी टीम इंडिया

संभावित कीमत

कंपनी ने Fire Boltt Talk स्मार्टवॉच की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन लीक्स के मुताबिक  Fire Boltt Talk स्मार्टवॉच को 4,499 रुपये  के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Exit mobile version