पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगी आग, रिकार्ड जला

मेरठ रीजनपंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगी आग, रिकार्ड जला

Date:


पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगी आग, रिकार्ड जला

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
आग लगने के कारणों को पता करने के लिये की जा रही जांच

मेरठ। पंजाब नेशनल बैंक की इंचैली शाखा में रविवार देर रात आग लग जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने बैंक से धुंआ निकलते देख सूचना दी तो वहां पहुंची फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने आग को बुझाया। आग लगने से फर्नीचर कंप्यूटर और रिकाॅर्ड आदि जल गये हैं। अभी तक की जांच में स्ट्रांग रूम सुरक्षित दिखाई दे रहा है।

इंचैली थाने के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रविवार देर रात आग लग गयी। सुबह लगभग चार बजे वहां गश्त कर लौट रहे पुलिसकर्मियों ने बैंक से धुंआ निकलते देखा तो फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने भरसक प्रयास कर आग को बुझाया।

शाखा प्रबंधक सरोज कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण शाखा में लगे आठ कंप्यूटर, दो नोट गिनने की मशीन, रिकाॅर्ड आदि सामान जल गया है। अभी तक की जांच में स्ट्रांग रूम सुरक्षित दिखाई दे रहा है बाकी आग के शांत हो जाने के बाद जांच में पता चलेगा। आग लगने के कारण और हुए नुकसान की जांच की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related