Site icon Buziness Bytes Hindi

सीएम कार्यालय में आग से हड़कंप, तत्परता से बड़ी घटना टली


सीएम कार्यालय में आग से हड़कंप, तत्परता से बड़ी घटना टली

देहरादून। राजधानी में सचिवालय स्थित सीएम कार्यालय(CM Office) में आज अचानक से आग लग गई। आग की जानकारी तुरंत सचिवालय में तैनात सुरक्षा कर्मियों को दी गई। जिसके बाद फायरब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर समय रहते काबू पाया जा सका। इससे एक बड़ी घटना सतर्कता के चलते टल गई। अधिकारियों के अनुसार आग का कारण शर्ट सर्किट है। मुख्यमंत्री कार्यालय में लगे एसी में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। हालांकि हादसा बहुत छोटा सा है। लेकिन अगर लापरवाही होती तो यह पूरे सचिवालय को अपनी जद में ले सकता था। घटना के समय सीएम आफिस में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन थे।

Read also- यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की वापसी के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क साधा

जानकारी के अनुसार, सीएम आफिस में लगे एसी से पहले धुंआ निकला उसके बाद उसमें से तेज आग की लपटें निकलनी शुरू हो गई। आग की लपटे निकलती देख कर्मचारियों में अफरातफरी का माहौल हो गया। इसकी जानकारी सुरक्षा कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को दी। वो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

Exit mobile version