Site icon Buziness Bytes Hindi

युविका चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज


युविका चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने अनुसूचित जाति के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में बिग बॉस में नजर आईं टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी के खिलाफ अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है. ये FIR हांसी के एडवोकेट रजत कल्सन की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है. इससे पहले ऐसा ही एक मामला तारक मेहता फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को लेकर भी सामने आया था और अब युविका चौधरी की भी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

एडवोकेट रजत कल्सन ने हांसी के पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत को दी शिकायत में कहा कि युविका चौधरी ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें उसने अनुसूचित जनजाति के लिए अपमानजनक शब्द कहे और गलत टिप्पणी की है. एडवोकेट ने इस मामले में वीडियो के फुटेज सीडी के माध्यम से दिए थे. हांसी पुलिस की साइबर सेल की टीम ने जांच के बाद अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धारा 3 (1)(यू) के तहत एफआईआर दर्ज की है जो की गैर जमानती है.

आपको बता दें कि एडवोकेट रजत कल्सन इससे पूर्व, क्रिकेटर युवराज सिंह और टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री बबीता जी फेम मुनमुन दता के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करा चुके हैं. दोनो मामलो में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Exit mobile version