दिल्ली पुलिस ने AIMIM प्रमुख के खिलाफ नफरती बयानबाज़ी पर FIR दर्ज की है, उनके अलावा नूपुर शर्मा, यति नरसिंहानंद, सबा नक़वी, नविन कुमार जिंदल समेत अलग धर्मों के खिलाफ भड़काऊ भाषण या बयान देने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह सारे मुक़दमे पैग़म्बर मोहम्मद साहब पर भाजपा नेता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के अपमानजनक टिप्पणियों के बाद हो रही बयानबाज़ियों पर दर्ज हो रहे हैं. दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने इन सभी के खिलाफ FIR दर्ज की हैं. आरोप है कि इन लोगों ने एक समुदाय विशेष को लक्ष्य बनाकर भड़काऊ बयान दिए हैं जो सोशल मीडिया पर नफरत का कंटेंट फैला रहे हैं। FIR में इन लोगों के अलावा शादाब चौहान, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीना और पूजा शकुन के नाम भी शामिल हैं।
Also Read : Rampur Lok Sabha By-Election : अपने दो करीबियों के बीच फंसे दिग्गज सपा नेता आजम खान
पुलिस के मुताबिक FIR उन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई है जो अलग-अलग समूहों को उकसाकर ऐसी स्थिति पैदा कर रहे हैं, जो शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकती है. बता दें कि पैग़म्बर विवाद में भाजपा ने अपने दोनों नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है लेकिन मामला अब बहुत आगे बढ़ गया है। भारत पर इस्लामिक देशों का भी दबाव है जिन्होंने काफी स्ट्रांगली इस मामले में अपना विरोध दर्ज कराया है, वहीँ कई देशों में तो भारतीय उत्पादों पर प्रतिबन्ध और वहां नौकरी कर रहे भारतीय हिन्दुओं को भी काम से हटाने की ख़बरें आ रही हैं।
Also read: यूपी STF के हत्थे चढ़ा कानपूर हिंसा का मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी
इस विवाद से उपजे डिप्लोमेटिक हालत पर कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार को बुरी तरह घेर रही है, उसने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में भारत को बदनाम और उसकी साख को नीचे करने का सरकार पर आरोप लगाया है, वहीँ सत्तारूढ़ दल भाजपा इस समय डिफेंसिव और डैमेज कण्ट्रोल के मोड में है, उसने फिलहाल अपनी मीडिया टीम को अपनी ज़बान पर लगान लगाने की सलाह दी है।
