Yati Narsinghanand Aligarh: मदरसों को बारूद से उड़ा देने वाले बयान पर यति नरसिंहानंद के खिलाफ FIR

उत्तर प्रदेशYati Narsinghanand Aligarh: मदरसों को बारूद से उड़ा देने वाले बयान पर...

Date:

अल्संख्यकों के खिलाफ बयानबाज़ी के लिए मशहूर डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ एक और FIR दर्ज हो गयी है, ये FIR उनके उस बयान पर हुई है जिसमें उन्होंने मदरसों को बारूद से उड़ा देने देने की बात कही थी और साथ ही अलीगढ मुस्लिम युनिवेर्सिटी को इस्लाम का गढ़ कहा था. ये बयान उन्होंने 18 सितम्बर को अलीगढ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया था. अब उनके इस विवादित बयान के लिए उनके साथ ही कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि आयोजकों ने यति नरसिंहानंद के इस कार्यक्रम के लिए पुलिस से अनुमति नहीं ली थी।

जानकारी के मुताबिक 8 सितंबर को अलीगढ़ में हिंदू महासभा के एक कार्यक्रम में महंत यति नरसिंहानंद ने भी हिस्सा लिया था। इसी कार्यक्रम में उन्होंने उन्होंने कहा था कि जितने भी मदरसे देश में हैं उन्हें बारूद से उड़ा देना चाहिए ताकी बच्चों के दिमाग से जिहादी वायरस निकल सके। जैसा चीन में मुसलमानों के साथ होता है वैसा ही यहां भी होना चाहिए। यति नरसिंहानंद यहीं पर नहीं रुके थे.

उन्होंने अलीगढ मुस्लिम युनिवेर्सिटी को भी अपने निशाने पर लेते हुए कहा था कि वो इस्लाम का गढ़ है और मदरसों की तरह उसे भी बारूद के धमाके से उड़ा देना चाहिए। इसके अलावा यहाँ के छात्रों के दिमाग़ का इलाज कराना चाहिए. यति नरसिंहानंद ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को एक मज़ाक बताते हुए कहा कि राहुल गाँधी जिहादियों के साथी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल अगर भारत को जोड़ना चाहते हैं तो पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश जाएं जो महात्मा गांधी के कारण वजूद में आये.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related