Site icon Buziness Bytes Hindi

फिनलैंड है तो वैसे एक छोटा सा देश लेकिन कई गुणों से है भरपूर


फिनलैंड है तो वैसे एक छोटा सा देश लेकिन कई गुणों से है भरपूर

न्यूज़ डेस्क : फिनलैंड है तो वैसे एक छोटा सा देश लेकिन कई गुणों से भरपूर है यहां पर आपको ऐसी कई चीजें जानने को भी मिलेगी और साथ ही यहां पर आपका मनोरंजन भी हो जाएगा।

फिनलैंड के नियम जानकर आपको किसी अजूबे से कम नहीं लगेगा लेकिन वहां के नियम के अनुसार यह ठीक भी हैं अगर आप भी फिललैंड जैसी अजूबी जगह घूमने जा रहे हैं तो क्यों न एक बार इसे पहले आप भी जान लें।

फिनलैड दुनिया का काफी छोटा सा देश है यहां की जनसंख्या मात्र 55 लाख के लगभग है और इतना ही नहीं यहां का कानून जानकर आप हैरान हो जाएंगे फिनलैंड की खास बात यह है कि यहां पर सूरज 23 घंटे तक रहता है।

और 23 घंटे बाद छुपता है यहां का ट्रैफिक नियम अन्य देशों से बिलकुल ही अलग है जी हां यहां पर अगर किसी का चालान कटता है तो वह उनकी तनख्वाह के अनुसार काटा जाता है।

क्या आप जानते है कि फिनलैंड को झीलो का देश भी कहते हैं क्योंकि यहां पर 1,87,888 झीलें मौजूद हैं और इतना ही नहीं दुनिया की बड़ी कम्पनियों में पहचानी जाने वाली नोकिया और एंगरी वर्ड दोनों ही कंपनियां फिनलैंड की ही हैं।

यह जानकर आपको भी थोड़ा अजीब लगेगा कि यहां पर बिल्लियों के नाखून काटने पर सख्त मनाही है फिनलैंड में एक गोल्फ कल्ब भी है जिसका आधा होल्स एक देश में है तथा आधा दूसरे देश में तो ऐसे ही कई अजीब चीजें है यहां पर जिन्हे जानकर आपको थोड़ा आश्चर्य होगा।

Exit mobile version