ऊँगली की चोट ने दिल्ली कैपिटल के अमित मिश्रा को किया आईपीएल से बाहर

स्पोर्ट्सऊँगली की चोट ने दिल्ली कैपिटल के अमित मिश्रा को किया आईपीएल...

Date:


ऊँगली की चोट ने दिल्ली कैपिटल के अमित मिश्रा को किया आईपीएल से बाहर

आईपीएल 13 में दिल्ली ने अब तक अपने सिर्फ 4 ही मैच खेले हैं, लेकिन इसी बीच टीम के लिए बुरी खबर आ गई है। पहले जानकारी आई थी कि टीम के स्पिनर अमित मिश्रा उंगली के चोटिल होने की वजह से आज आरसीबी के खिलाफ मैच नहीं खेल सकेंगे, लेकिन अब वह पूरे सीजन से ही बाहर हो चुके हैं।

केकेआर के खिलाफ लगी थी चोट
अमित मिश्रा को यह चोट शारजाह के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में लगी थी। उनके चोटिल होने के बाद अब रविचंद्रन अश्विन पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है, जो अपने पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे। हालांकि इसके बाद अश्विन ने वापसी कर ली थी।

रिंग फिंगर में फ्रैक्चर
मिश्रा के प्रबंधन कार्य को देखने वाली टीम के एक सूत्र ने बताया, ‘‘मिश्रा अनामिका अंगुली (रिंग फिंगर) में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जाहिर है, यह बहुत ही निराशाजनक खबर है। वह दिल्ली कैपिटल्स की योजनाओं का अभिन्न अंग थे।’’

तीन बार आईपीएल में ले चुके हैं हैट्रिक
अमित मिश्रा आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज हैं। अमित मिश्रा ने अब तक 3 बार ये कारनामा किया है, जबकि युवराज सिंह (2) इस मामले में दूसरे पायदान पर हैं। आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 16 गेंदबाज हैट्रिक ले चुके हैं।

विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर
अमित मिश्रा ने अब तक 150 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7.34 की इकॉनमी से 160 शिकार किए हैं। इस दौरान उन्होंने 3871 रन लुटाए हैं। मिश्रा आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वह लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड 170 विकेट से सिर्फ 10 विकेट पीछे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...