कुछ समय पहले प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ एक चर्चा में बदलते पर्यावरण से होते नुक्सान पर कहा था कि दरअसल इंसान के सहने की क्षमता कम हो गयी है , आज कुछ वैसा ही बयान देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रूपये की लगातार गिरावट पर कही. वित्त मंत्री ने कहा कि रूपये में गिरावट नहीं हो रही है बल्कि डॉलर मज़बूत हो रहा है. बता दें कि रुपया एक डॉलर के मुकाबले 82.69 पर पहुँच गया है.
वित्त मंत्री ने ‘इमर्जिंग मार्केट करंसी’ की बात करते हुए कहा कि दुनिया के दूसरे देशों की करंसी देखें तो उसके मुकाबले रुपया काफी अच्छा परफॉर्म कर रहा है. इसका मतलब हुआ वो देश जो विकास की तरफ बढ़ रहे हैं उन सभी के मुकाबले रूपये की परफॉरमेंस काफी अच्छी है. मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान ऐसे समय आया है जब डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 82.69 पर पहुंच गया है जो अब तक का सबसे निचला स्तर है. वित्त मंत्री ने रूपये की गिरावट का बचाव करते हुए कहा रूपये में गिरावट इसलिए हो रही है क्योंकि डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है और डॉलर की मज़बूती का यह मतलब नहीं कि हमारा रुपया फिसल रहा है.
प्रेस ब्रीफिंग में निर्मला सीतारमण ने कहा कि RBI बाजार में ज़्यादा उतार चढाव न हो इसपर ज़्यादा दे रहा है इसीलिए इंडियन करंसी को फिक्स करने के लिए वह बाजार में कोई दखलंदाजी नहीं कर रहा है. वित्त मंत्री ने कहा कि सभी देशों की करंसी अमेरिकी डॉलर की मजबूती के खिलाफ टिकी हुई हैं और भारतीय रुपया भी अमेरिकी डॉलर के सामने अपना परफॉर्मेंस जारी रखे हुए है. उन्होंने कहा कि भारतीय रुपया कई दुसरे विकसित बाजार की करंसी की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. वहीँ विशेषज्ञों के अनुसार रूपये के मुकाबले डॉलर में इतनी मजबूती ठीक नहीं
