Site icon Buziness Bytes Hindi

आखिरकार इमरान मसूद बनेंगे सपाई, कर दिया ऐलान


आखिरकार इमरान मसूद बनेंगे सपाई, कर दिया ऐलान

लखनऊ। सहारनपुर के कांग्रेस के कद्दावर नेता इमरान मसूद सोमवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। पिछले कई दिनों से उनके समाजवादी पार्टी में जाने की चर्चाएं हो रहीं हैं। अब इमरान मसूद ने इस पर अपना रुख साफ कर दिया है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान इमरान मसूद ने कहा है कि सोमवार को अपने समर्थकों के साथ बैठक करेंगे और उसके बाद अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि इमरान मसूद सहारनपुर के बड़े चेहरे के रुप में उभरे हैं। वो अपने विवादित बयानों के कारण भी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। वह लगातार भाजपा पर हमला करते रहे हैं।

Read also: अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी की देन है कानपुर मेट्रो

इमरान मसूद ने टीवी चैनलों से बातचीत में यह कहा है कि सेक्युलर ताकतों को एकजुट होना होगा तभी कम्युनल सियासत करने वाली बीजेपी से मुकाबला किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अब यह साफ हो चुका है कि अगर कोई भाजपा से मुकाबला करने की स्थिति में है तो वह समाजवादी पार्टी ही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से उनको कोई शिकायत नहीं है। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने जिस तरह से मेरा साथ दिया और सम्मान किया है, उसके लिए मैं सदैव कर्जदार रहूंगा। लेकिन, यह साफ है कि अगर मैं अब भी कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ूंगा तो फायदा बीजेपी को ही होगा। लेकिन मैं किसी भी शर्त पर यह नहीं चाहता कि बीजेपी को फायदा हो।

Read also: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फर्क साफ है अभियान पर जताई आपत्ति

उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए वह हर प्रकार के समझौते करने को तैयार हैं। इस देश को बीजेपी से मुक्त कराने के लिए वह हरदम तैयार हैं। इमरान मसूद ने कहा कि अखिलेश यादव इस समय हर किसी की आस का केंद्र बने हुए हैं। अब मैं आधिकारिक रुप से समाजवादी पार्टी का समर्थन कर रहा हूं। मुझ पर कौन क्या आरोप लगाता है, इससे फर्क नहीं पड़ता। लेकिन यूपी और देश को बचाने हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए बीजेपी को हटाना ही होगा। उन्होंने कहा कि अब साफ हो गया है कि यूपी में समाजवादी पार्टी ही बीजेपी को हराने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है। अखिलेश यादव के अलावा अब कोई दूसरा विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस से किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। हमने चीजों को ठीक करने की काफी कोशिशें की थीं लेकिन अब वक्त आ गया है कि कोशिश के बजाय निर्णय लिए जाएं।

Exit mobile version