फिल्म इंडस्ट्री ने कर्फ्यू में मांगी राहत

बॉलीवुडफिल्म इंडस्ट्री ने कर्फ्यू में मांगी राहत

Date:


फिल्म इंडस्ट्री ने कर्फ्यू में मांगी राहत

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में 15 दिनों का लॉकडाउन दिया गया है। इस फिल्म फिल्म, सीरियल और विज्ञापनों की शूटिंग पर भी रोक है। इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक बार फिर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लिहाजा, अब मनोरंजन उद्योग की समन्वय समिति ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर लॉकडाउन के दौरान प्री और पोस्ट-प्रोडक्शन के काम चालू रखने की अनुमति मांगी है।

मीडिया और मनोरंजन उद्योग की समन्वय समिति, जिसमें IMPPA, IFTDA, FWICE और CINTAA जैसे फिल्म निकाय शामिल हैं, सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि 15 दिनों के कर्फ्यू के दौरान उनके सीमित स्तर पर काम करने की अनुमति दी जाए। इस पत्र में आग्रह किया गया है कि बंद वातावरण में पोस्ट-प्रोडक्शन के काम को करने की अनुमति दी जानी चाहिए ताकि प्रसारण के लिए कंटेंट को एडिट किया जा सके। बता दें, इस लॉकडाउन से फिल्म इंडस्ट्री को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related