Site icon Buziness Bytes Hindi

एमिटी यूनिवर्सिटी छात्रों के दो गुट आपस में भिडे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


एमिटी यूनिवर्सिटी छात्रों के दो गुट आपस में भिडे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नोएडा के सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-2 के पास शाम को छात्रों के दो गुट खाना खाने को लेकर हुई बहस के बाद आपस में भिड़ गए। इस मारपीट का का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मारपीट में एक गुट के दो छात्रों को चोट आई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने घायल छात्रों को अस्पताल में उपचार के बाद उन्हे घर भेज दिया।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Video-2022-02-22-at-2.17.06-PM.mp4

Read also- एमिटी यूनिवर्सिटी के चार वैज्ञानिकों को वैश्विक शोधकर्ताओं के शीर्ष 2% की सूची में मिला स्थान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दोनों छात्र गुटों के बीच आपस हो रही मारपीट के वीडियो में देखा जा सकता है जिसके हाथ में जो आया वह उसी से वार करता नज़र आ रहा है. मारपीट में एक गुट के दो छात्रों को चोट आई है। जिन दो छात्रों को चोट आई है पुलिस ने उन्हे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार शाम को तरुण और असद सहित कुछ लोग एक स्टाल पर खाना खा रहे थे तभी कुछ अन्य छात्र भी वहां पहुंच गए। इसी दौरान दोनों गुटों के बीच खाना खाने के लिए टेबल पर बैठने को लेकर आपस में कहासुनी होने लगी। इस दौरान छात्रों के एक दल ने असद और तरुण को पीटकर घायल कर दिया। वहीं, दोनों छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों घायल छात्रों को उपचार कराया है और घायल छात्रों की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version