आम आदमी पार्टी के संयोजक इन दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बहुत सक्रीय हैं, उनके दौरे पर दौरे हो रहे हैं, गारंटियों की घोषणाएं हो रही हैं. उनके निशाने पर सत्ताधारी भाजपा तो है ही, 27 सालों से विपक्ष में कांग्रेस पार्टी भी उनके निशाने पर रहती है. आज पत्रकार वार्ता में केजरीवाल ने साफ़ तौर पर कहा कि विधान सभा चुनाव भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच होने वाला है. केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस बहुत से नेता भाजपा में पहले ही जा चुके हैं, कुछ जाने वाले हैं और कुछ चुनाव बाद भाजपा में शामिल हो जायेंगे, इसलिए आप कह सकते हैं गुजरात में कांग्रेस पार्टी का भाजपा में मर्जर होने वाला। आप संयोजक ने कहा कि इन दोनों पार्टियों के बीच चले इलू इलू का खेल अब ख़त्म होने वाला है.
प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने एकबार फिर अपनी गारंटियों की बात कही. उन्होंने कहा कि दिल्ली लोगों के जीरो बिल आते हैं, पंजाब में आने लगे हैं और गुजरात में लोगों ने जिताया तो यहाँ भी जीरो बिल आएंगे। केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार ने दिल्ली में पिछले कुछ सालों में 12 लाख लोगों को रोज़गार दिया, उन्होंने कहा कि हमें रोज़गार पैदा करना आता है. गुजरात में भी हमने रोज़गार की गारंटी दी है, पांच सालों में हर बेरोज़गार को रोज़गार मिलेगा, न दे पाए तो दोबारा वोट मत देना। इसके अलावा जबतक रोज़गार नहीं बेरोज़गारी भत्ता दिया जायेगा।
Read also: Yogi Mantrimandal: दोषसिद्धि आदेश की फाइल लेकर योगी के मंत्री हुए फरार
केजरीवाल ने कहा कि हमने 10 सरकारी नौकरिया निकालने की बात कही है इसके अतिरिक्त कोआपरेटिव सेक्टर की नौकरियों में चल रही बंदरबांट को भी ख़त्म करेंगे, वह निकलने नौकरियों में भर्ती की एक पारदर्शी प्रक्रिया बनायेगे। पेपर लीक की बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आये दिन पेपर लीक होता है. नौकरी की तलाश में जूझ रहा नौजवान परेशान होता हैं, हमारी सरकार बनी तो इस बारे में एक सख्त कानून बनाया जायेगा जिसमें आर्थिक तौर पर भी सजा मिले गई और जेल भी जाना पड़ेगा. केजरीवाल ने कहा कि आप अगर हमें वोट दोगे तो हम आपके बच्चे को बेहतर भविष्य देंगे, इन्हें वोट करोगे तो ये आपके बच्चों को जहरीली शराब पिलाएंगे.
भाजपा द्वारा फ़्री शिक्षा और स्वास्थ्य के विरोध पर बोलते हुए केजरीवाल नेकहा कि इन्होंने अपने ख़ास मित्रों के 10 लाख करोड़ माफ कर दिए, यह पैसा शिक्षा और स्वास्थ्य को मुफ्त करने पर भी खर्च किया जा सकता है लेकिन भाजपा ऐसा कभी नहीं कर सकती इसलिए जब हम करते हैं तो उसे तकलीफ होती है. केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी अगर सत्ता में आये तो हम जांच करेंगे कि गुजरात में कितने लोगों का क़र्ज़ माफ़ हुआ और क्यों? इस बात की भी जांच होगी कि क़र्ज़ माफ़ी की रेवड़ी खाने वालों ने कितना राजनीतिक चंदा दिया. व्यापारियों की बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि ये लोग व्यापारियों डराते हैं कि केजरीवाल से न मिलना, मैं पूछता हूँ कि केजरीवाल क्या कोई आतंकी है? आप संयोजक ने कहा कि हम गुजरात के विकास में व्यापारियों को साझेदार बनायेगे.

