Site icon Buziness Bytes Hindi

FIFA WC 2022: रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने स्विट्ज़रलैंड को रौंदा

portugal

फीफा विश्व कप 2022 के अहम मुकाबले में पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को एक के मुकाबले 6 गोल से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पुर्तगाल की टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी को एक भी चाल नहीं चलने दी, पुर्तगाल के खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान स्विट्जरलैंड पर दबाव बनाये रखा. पुर्तगाल के लिए यह जीत इस मायने में और भी अहम् रही कि इतने महत्वपूर्ण मैच में उसने अपने स्टार स्ट्राइकर और टीम के कप्तान रोनाल्डो को मैदान में उतारा ही नहीं। हालाँकि टीम के कोच सांतोस जो रोनाल्डो को अपना दोस्त बताते हैं ने रोनाल्डो को न खिलाने के फैसले को अपनी रणनीति का हिस्सा बताया लेकिन उनकी यह सफाई किसी को हज़म नहीं हो रही है. हर कोई यह मानकर चल रहा है कि यह अनुशासनात्मक कार्रवाई है जो छुपाई जा रही है. बता दें कि कल मैच को देखने रोनाल्डो की गर्ल फ्रेंड भी मैदान में थीं लेकिन उन्हें पूरा समय रोनाल्डो के आने का सिर्फ इंतज़ार ही करना पड़ा.

रमेश बने हीरो, स्कोर की तिकड़ी

पुर्तगाल की इस बड़ी जीत के हीरों 21 वर्षीय गोंकालो रामोस रहे जिन्होंने इस विश्व कप की पहली हैट्रिक बनाकर अपनी टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पहले हाफ के 17वें मिनट में गोल करके विरोधी टीम को मुश्किल में डाल दिया। गोंकालो रामोस ने मैच के 51वें और 67वें मिनट में दो और गोल किए, जबकि पुर्तगाल के पेपे, राफेल ग्युरेरो और राफेल लियो ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिला दी।

बेबस नज़र आये स्विस खिलाडी

प्री-क्वार्टर फाइनल में स्विस टीम पूरी तरह बेबस नजर आई और उनकी टीम मैच में बमुश्किल एक गोल करने में सफल रही. स्विट्जरलैंड पर शानदार जीत के बाद क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाली टीम का सामना मोरक्को से होगा जिसने 2010 का विश्व कप जीतने वाली टीम को हराकर टूर्नामेंट का बड़ा अपसेट किया और पहली बार फ़ुटबाल विश्व कप के अंतिम आठ में स्थान हासिल किया। मोरक्को ने स्पेन मो पेनल्टी शूट आउट में हराया।

Exit mobile version