Site icon Buziness Bytes Hindi

FIFA WC 2022: इंग्लैंड-अमेरिका का अगले दौर में प्रवेश

england

फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप बी मैच में इंग्लैंड ने वेल्स को तीन-शून्य से हरा दिया। इंग्लैंड ने ग्रुप बी में पहले स्थान के साथ अंतिम सोलह में जगह बनाई है. मैच में इंग्लैंड ने वेल्स को मात देकर 3-0 से जीत दर्ज की। इंग्लैंड के लिए रैशफोर्ड ने दो और फिल फोडेन ने एक गोल किया। सात अंक और पहले स्थान के साथ इंग्लैंड की टीम अगले चरण में पहुंच गई है। वहीँ ग्रुप बी मैच में अमेरिका ने ईरान को 1-0 से हराकर नॉकआउट चरण में जगह बनाई। फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप बी मैच में अमेरिका ने ईरान को 1-0 से हराकर नॉकआउट चरण में जगह बनाई।

पहला हाफ अमेरिका के नाम

वहीँ दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच खेले गए मैच में ज्यादातर समय गेंद पर अमेरिकी खिलाड़ियों का कब्जा रहा। पहले हाफ के 38वें मिनट में अमेरिकी टीम को मौका मिला और उसने पल्चिक के गोल से बढ़त बना ली।

दूसरे में ईरान ने को वापसी की असफल कोशिश

दूसरे हाफ में ईरानी टीम ने कुछ दबाव बढ़ाया, लेकिन उनमें से एक भी अमेरिकी डिफेंस के सामने नहीं गया।पूरे मैच के दौरान अमेरिकी टीम ने ईरान के गोल पर बारह बार हमला किया, जबकि उसे 5 कॉर्नर भी मिले। दूसरी ओर ईरानी टीम सिर्फ एक कार्नर हासिल कर सकी और एक बार ही विरोधी टीम के गोल पर निशाना साध सकी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. इस तरह ग्रुप बी के अहम मुकाबले में अमेरिका ने ईरान को एक शून्य से हराकर नॉकआउट दौर में जगह बना ली।

Exit mobile version