FIFA WC 2022: प्री-क्वार्टर फाइनल में ब्राज़ील का प्रवेश, स्विट्ज़रलैंड को हराया

फ़ीफा विश्व कप 2022FIFA WC 2022: प्री-क्वार्टर फाइनल में ब्राज़ील का प्रवेश, स्विट्ज़रलैंड को हराया

Date:

फीफा विश्व कप 2022 में, ब्राजील ने ग्रुप जी से स्विट्जरलैंड को 0-1 से हराकर विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। मैच का एकमात्र गोल ब्राजील के कासेमिरो ने किया और टीम का अगले चरण में प्रवेश पक्का हो गया।

हावी रहा ब्राज़ील

ग्रुप जी के मुख्य मैच में ब्राजील का सामना स्विटजरलैंड से हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के गोल पर हमला किया। मैच में ब्राजील की टीम स्विट्जरलैंड पर हावी रही, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में, ब्राजील ने विपक्षी टीम पर दबाव बढ़ाया और एक गोल भी किया, लेकिन टीवी रिप्ले के बाद विन्नी जूनियर को ऑफसाइड करार दिया गया।

नेमार के बिना भी जीती ब्राज़ील

कासेमिरो ने मैच के 83वें मिनट में गोल करके बढ़त दिला दी, जो अंत तक बनी रही। ब्राजील ने मैच 1-0 से जीता और प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, फ्रांस के बाद अगले चरण में पहुंचने वाली ग्रुप डी की दूसरी टीम बन गई। इस मैच में ब्राज़ील के स्टार स्ट्राइकर नेमार नहीं खेले थे, उन्हें सर्बिया के खिलाफ पिछले मैच में चोट लग गयी थी. ब्राज़ील कैम्प के मुताबिक डॉक्टर्स ने उन्हें दो मैचों में आराम के लिए कहा. आज की जीत के बाद उन्हें नेमार को रिकवर करने का काफी मौका मिल जायेगा, उनकी मैदान में इंट्री अब संभवतः 6 दिसंबर को होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...