E-commerce में बढ़ेगी सात लाख गिग नौकरियां, फेस्टिवल सीजन में बढ़ी डिमांड

नेशनलE-commerce में बढ़ेगी सात लाख गिग नौकरियां, फेस्टिवल सीजन में बढ़ी डिमांड

Date:

Festival Season Gig Staff Recruitment: आने वाले फेस्टिवल सीजन में गिग कर्मचारियों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। फेस्टिवल सीजन को देखते हुए E-commerce कंपनियां अभी से गिग कर्मचारियों की भर्ती करने लगी है। स्टाफिंग कंपनी टीम लीज सर्विसेज की रिपोर्ट के अनुसार E-commerce कंपनियों त्योहारी सीजन से पहले वार्षिक खरीदारी के दौरान ग्राहकों की मांगों को पूरा करने के लिए अभी से तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल त्योहारी सीजन में पिछले साल के मुकाबले गिग नौकरियों की संख्या में 25 फीसद तक वृद्धि होने की संभावना है। इससे संकेत मिलते हैं कि ई-कामर्स उद्योग परिदृश्य को लेकर काफी एक्टिव है।

E-commerce क्षेत्र में फेस्टिव सीजन में बढ़ी अस्थायी कर्मचारियों की डिमांड को देखते हुए माना जा रहा है कि इस साल दूसरी छमाही में ई-कामर्स उद्योग में सात लाख गिग नौकरियां बढ़ेगी। टियर-1 शहरों में गिग कर्मचारियों की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है। बीते पांच सालों से गिग कर्मचारियेां की मांग में वृद्धि हुई है। साल 2023 की दूसरी छमाही में E-commerce उद्योग में सात लाख गिग कर्मचारियों को नौकरी मिलेगी। इसका कारण है कि कंपनियां त्योहारी सीजन में अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए अस्थायी कर्मचारियों की संख्या में अभी से बढ़ोत्तरी कर रही हैं।

स्टाफिंग कंपनी टीमलीज सर्विसेज की रिपोर्ट में कहा है कि E-commerce कंपनियों त्योहारी सीजन से पहले खरीदारी के दौरान ग्राहकों की मांगों को पूरा करने के लिए अपनी तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल त्योहारी सीजन में पिछले साल के मुकाबले गिग नौकरियों की संख्या में 25 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

इन शहरों में गिग कर्मचारियों की मांग बढ़ी

संकेत मिलता है कि E-commerce उद्योग परिदृश्य को लेकर काफी सचेत है। फेस्टिव सीजन के दौरान दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और मद्रास जैसे टियर-1 शहरों में गिग कर्मचारियों की मांग बढ़ेगी। बल्कि टियर 2 जैसे शहरों पुणे, वड़ोदरा और कोयंबटूर गाजियाबाद और नोएडा के अलावा और टियर-3 शहरों में इनकी संख्या में वृद्धि होगी। रिपोर्ट में कहा है कि बड़े शहरों के मुकाबले छोटे शहरों में वेयर हाउस संचालन, अंतिम पायदान डिलिवरी और कॉल सेंटर संचालन से जुड़े लोगों की मांग अधिक है। इसका मुख्य कारण ग्रामीण इलाकों में मांग के वापस लौटने का अनुमान जताया है।

2-3 सालों में गिग कर्मचारियेां की मांग में बढ़ोतरी

टीमलीज सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट बालासुब्रमण्यन ने बताया कि बीते पांच सालों से गिग कर्मचारियेां की मांग में साल के आधार पर 20 फीसद वृद्धि हो रही है। यह तेजी अगले 2-3 सालों तक और अधिक बने रहने की उम्मीद है। खासतौर पर ई-कामर्स क्षेत्र में गिग कर्मचारियों की मांग बनी रहेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related