विद्या मे खादी के प्रोत्साहन हेतु सम्मान समारोह आयोजित

मेरठ रीजनविद्या मे खादी के प्रोत्साहन हेतु सम्मान समारोह आयोजित

Date:


विद्या मे खादी के प्रोत्साहन हेतु सम्मान समारोह आयोजित

देश को स्वावलंबी बनाने की दिशा में खादी का प्रयोग है बड़ा कदम-राजेंद्र अग्रवाल
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया विजेताओं को सम्मानित

मेरठ। खादी डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया एंव विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलाॅजी के संयुक्त तत्वावधान में विद्या नाॅलेज पार्क में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरठ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने खादी के प्रोत्साहन हेतु आयोजित ड्रेपिंग एवं स्टाइल प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्या नाॅलेज पार्क के चेयरमैन प्रदीप कुमार जैन एवं प्रबंध निदेशक विशाल जैन ने दो दिवसीय कार्यशाला में शामिल सभी हुए प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। प्रतिभागी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं संयोजिकाओं को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र दिया गया।

विद्या मे खादी के प्रोत्साहन हेतु सम्मान समारोह आयोजित

बता दें कि खादी डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया एंव विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलाॅजी की ओर से संयुक्त रूप से 13 व 14 जनवरी 2021 को खादी के महत्ता को युवाओं और विद्यार्थियों में प्रोत्साहित करने के लिये मेरठ के विभिन्न 30 स्कूलों के 16 से 18 वर्ष के 500 से अधिक विद्यार्थियों के लिये दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। कार्यशाला में सुप्रसिद्ध डिजाइनर पदम राज केसरी, ड्रेपिंग के विशेषज्ञ गौरव गोविंद और खादी के विभिन्न स्टाइल को वीआईएफटी फैकल्टी कृति गंभीर ने प्रस्तुत किया था। इसके बाद ड्रेपिंग एवं स्टाइल में दो प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के लिये सोमवार को विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलाॅजी में सम्मान समारोह किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुये कहा कि खादी कपड़ा नहीं है, बल्कि अपने देश का वस्त्र है। खादी देश को स्वावलंबी बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। यह आज भी प्रासंगिक है क्योंकि आत्मनिर्भर भारत का मंत्र खादी से जुड़ा हुआ है।

विद्या मे खादी के प्रोत्साहन हेतु सम्मान समारोह आयोजित

खादी न केवल देश की पहचान है बल्कि यह हमारी संस्कृति का हिस्सा भी है।
कार्यक्रम में विद्या नाॅलेज पार्क के चेयरमैन प्रदीप कुमार जैन ने कहा कि विद्या नाॅलेज पार्क विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। फैशन के क्षेत्र में विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलाॅजी देश में अग्रणी संस्थान बन चुका है। वहीं प्रबंध निदेशक विशाल जैन ने कहा कि विद्यार्थियों में खादी के प्रचार-प्रसार से देश में सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम मिलेगा। केडीसीआई के सीईओ अंकुश अनामी ने उद्बोधन में कहा कि खादी देश का राष्ट्रीय कपड़ा होने के साथ ही देश की पहचान भी है। इसे जीवंत बनाये रखने के लिये परिषद अनेक कार्यक्रम करता है जिससे युवा वर्ग का खादी के प्रति आकर्षण बढ़े।

विद्या मे खादी के प्रोत्साहन हेतु सम्मान समारोह आयोजित

इस मौके पर केडीसीआई के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डिम्पल झा, एक्जिक्यूटिव बोर्ड मेम्बर सृष्टि कुलश्रेष्ठ आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन, निर्देशन व धन्यवाद ज्ञापन विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलाॅजी की निदेशिका एवं डा.रीमा वाष्र्णेय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में फैशन डिजाइन, फाइन आर्ट एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के समस्त विभागाध्यक्ष एवं फैकल्टी का योगदान रहा।

ये बने स्टाइलिंग और ड्रेपिंग प्रतियोगिता के विजेता
1 सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल से तिशिका पटनी और ओजस्वी त्यागी
2 डीएमए स्कूल से यशस्वी गोयल और कीर्ति सिंह
3 आईआईएमटी एकेडेमी स्कूल से निखिल धामा और परमजीत सिंह
4 द आर्यन्स स्कूल से शगुन और नतांशी
5 सेंट जोंस स्कूल से अर्पिता गुप्ता और महिका हुडा
6 केएल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से दिशा अरोड़ा
7 केन्द्रीय विद्यालय पंजाब लाइन से वैष्णवी सैनी
8 सोफिया गल्र्स स्कूल से सुभिका गोयल
9 कालका पब्लिक स्कूल से वत्सी बी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related