Uttarakhand News Today: संघ प्रमुख भागवत पहुंचे औरोवैली आश्रम,आज से शुरू हो रहा आरएसएस का चिंतन शिविर

फीचर्डUttarakhand News Today: संघ प्रमुख भागवत पहुंचे औरोवैली आश्रम,आज से शुरू हो...

Date:


Uttarakhand News Today: संघ प्रमुख भागवत पहुंचे औरोवैली आश्रम,आज से शुरू हो रहा आरएसएस का चिंतन शिविर

देहरादून। आरएसएस के साप्ताहिक चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए औरोवेली आश्रम में आज संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंच गए। औरोवैली आश्रम रायवाला में स्थित है। आज सुबह सात बजे रायवाला जंक्शन पर मसूरी एक्सप्रेस पहुंची तो संघ प्रमुख मोहन भागवत का जोरदार स्वागत किया गया। जंक्शन से संघ प्रमुख का काफिला आश्रम के लिए रवाना हुआ। जंक्शन पर एसडीएम अपूर्वा पांडे और एसओ रायवाला भूवनचंद्र पुजारी पूरी फोर्स के साथ मौजूद रहे। शिविर में शामिल होने के लिए आरएसएस के अन्य पदाधिकारी रविवार से ही आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आज शाम से चिंतन शिविर विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा।

Read also: महाराष्ट्र: बैंक घोटाले के संबंध में पुलिस भाजपा नेता से कर रही पूछताछ

रायवाला में इस सप्ताह वीआईपी जमावड़ा रहेगा। इसकेा देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। गत रविवार को भी पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। औरोवैली आश्रम के आसपास के सुरक्षा की कमान एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ डीसी ढौंडियाल के हाथ है। ये अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इंटेलिजेंस व स्थानीय प्रशासन टीम भी कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाले हुए है। रायवाला स्थित औरोवेली आश्रम में आगामी 5 से 12 अप्रैल तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का चिंतन शिविर चलेगा। जिसमें संघ के तमाम बड़े पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related