गाजियाबाद। बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हैं। जिले में लगातार हो रही मुठभेड़ के बाद भी अपराधी बेलगाम होते नजर आ रहे हैं। क्योंकि पिछले 11 दिनों में 9 जगह जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो चुकी हैं। इस दौरान 12 शातिर अपराधियों को गोली लगी है।इन अपराधियों में हत्या आरोपी गैंगस्टर उदय शातिर लुटेरे भी शामिल है।उसके बावजूद भी जिले में कहीं ना कहीं बेलगाम अपराधी एक नई वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो रहे हैं। खासतौर से लूट और झपट मारी की वारदात पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
Read also: Yogi Adityanath Government: शुरू हुआ योगी सरकार का आपरेशन लंगड़ा,एक बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली
गाजियाबाद पुलिस जिले को अपराध मुक्त किए जाने के उद्देश्य से तमाम तरह की योजनाओं पर कार्य कर रही है।पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार तमाम हिस्ट्रीशीटर बदमाश और लुटेरों को गिरफ्तार किए जाने के लिए सभी थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए हुए हैं।पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार जिले में कहीं ना कहीं पुलिस और बदमाशों के बीच लगातार मुठभेड़ हो रही है।पिछले 11 दिनों में 9 स्थानों पर मुठभेड़ हुई है।इस दौरान हत्यारोपी गैंगस्टर शातिर लुटेरे शामिल हैं। लेकिन उसके बाद भी बदमाशों ने 21 मार्च को कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर 1 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क प्रमुख गौरव गर्ग की पत्नी से रिवाल्वर दिखाकर सोने की चेन लूट ली।वहीं 21 मार्च को ही लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की राज नगर कॉलोनी में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक जय वीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उससे पहले 19 मार्च को मोदी नगर थाना क्षेत्र के चालक को बंधक बनाकर ई-रिक्शा लूट ली गई।
उसके बाद 22 मार्च को लोनी थाना क्षेत्र के बंथला फाटक के पास अशोक कुमार नाम के शख्स से उसका मोबाइल लूट लिया गया।उधर 22 मार्च को ही कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर 1 में कारोबारी शेषनाथ की पत्नी से चेन झपट ली गई। इसके अलावा 23 मार्च को इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की पहलादगढ़ी चौकी के पास ही मनमोहन अग्रवाल व उनकी पत्नी से हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।इसके अलावा 23 मार्च को ही थाना कवि नगर क्षेत्र के आरडीसी में स्थित सोना खरीदने वाली कंपनी के कार्यालय में बदमाशों ने ₹10,60,000 की लूट को अंजाम दे डाला। हाल में ही जितनी भी अभी घटना हुई है। वह ज्यादातर लूट और झपट मारी की घटनाएं सामने आई हैं।जो पुलिस के लिए बेहद सर दर्द बनी हुई हैं।
Read also: रेलवे की फर्जी आईडी बनाकर ऐसे बेचते थे नकली E-Ticket, सॉफ्टवेयर के जरिए वारदात को दे रहा था अंजाम
हालांकि इस मामले में गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार का कहना है कि जिले को अपराध मुक्त किए पुलिस लगातार अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से कई विशेष योजनाओं पर कार्य कर रही है।सिविल वर्दी में भी जवानों को जगह जगह खड़े कर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।इसके अलावा पिछले 11 दिन में पुलिस ने 12 शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार भी किया है।

