UP Live News Update: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव आज लेंगे विधायक पद की शपथ

फीचर्डUP Live News Update: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव आज लेंगे...

Date:


UP Live News Update: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव आज लेंगे विधायक पद की शपथ

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज विधायक पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार सदस्य बने हैं। जबकि सपा अध्यक्ष इससे पहले भी बन चुके हैं। दोनोें आज प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री के सामने शपथ ग्रहण करेंगे। प्रोटेम स्पीकर आज आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के अलावा अन्य विधायकों को भी विधानसभा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

Read also: योगी के शपथ ग्रहण के दौरान यातायात व्यवस्था में गड़बड़ी की जांच शुरू

उप्र में विधानसभा चुनाव के बाद 18वीं विधानसभा का गठन हो चुका है। इस 18 वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) विधान भवन पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर की शहर विधानसभा सीट से विधायक बने हैं। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेता सदन के रूप में सदस्यता शपथ लेंगे। मीडिया के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 18वीं विधानसभा में नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शुरू हो चुका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related