Tokyo Olympics: सभी भारतीय एथलिट को शाओमी Xiaomi देगी तोहफा

फीचर्डTokyo Olympics: सभी भारतीय एथलिट को शाओमी Xiaomi देगी तोहफा

Date:


Tokyo Olympics: सभी भारतीय एथलिट को शाओमी Xiaomi देगी तोहफा

टोक्यो ओलंपिक का समापन हो चुका है। सभी एथलिट अपने-अपने वतन वापस पहुंच गए हैं। भारत के भी सभी एथलिट अपने देश लौट गए हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ है। भारतीय एथलिट की स्वदेश वापसी पर शाओमी (Xiaomi) ने सभी एथलिट को अपना सबसे महंगा फोन Mi 11 Ultra गिफ्ट के रूप में देने की घोषणा कि है।

Mi 11 Ultra इंडिया में लॉन्च होने वाला शाओमी का सबसे costly smartphone है। जिसकी कीमत 69,990 रुपये है। इस प्राइस में 12 GB RAM के साथ 256 GB Storage वाला मॉडल मिलेगा। यह घोषणा शाओमी Xiaomi इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने एक ट्वीट के द्वारा दी।

Samsung के नये फ़ोन को लांच से पहले ले सकते है मात्र Rs. 2000 में

हम सभी जानते हैं कि टोक्यो ओलंपिक में इस बार भारत का प्रदर्शन 2012 के बाद सबसे शानदार रहा है। इस बार भारत ने कुल 7 मेडल अपने नाम किये हैं। इससे पहले 2012 में भारत ने 6 मेडल जीते थे। इस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा और भाला फेंक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है जो कि Olympic Games मे किसी भी भारतीय एथलिट को मिलने वाला पहला Gold Medal है। इस बार भारत को एक Gold, दो Silver और चार Bronze मेडल मिले हैं।

Honor Play 5T Pro हुआ लॉन्च

Mi 11 Ultra का यह फ़ोन डिस्प्ले बैटरी, कैमरा, ब्राइटनेस, चार्जिंग, लुक हर मामले मे अव्वल दर्जे का है। यह Xiaomi का भारत मे लॉन्च हुआ अब तक सबसे महंगा फोन है |

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...