फर्जी था महंत नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट: रविंद्र पुरी

फीचर्डफर्जी था महंत नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट: रविंद्र पुरी

Date:


फर्जी था महंत नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट:  रविंद्र पुरी

  • सचिव रविंद्र पुरी ने उत्तराधिकारी की घोषणा करने से किया इनकार
  • संत बलवीर को उत्तराधिकारी बनाने का फैसला टला, अगली बैठक में होगा निर्णय

प्रयागराज। महंत नरेंद्र गिरी की आत्महत्या के मामले में हर रोज एक नया मोड़ आ रहा है। आज प्रयागराज में हुई पंच परमेश्वर की बैठक में निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी ने महंत जी के सुसाइड लेटर को फर्जी बता दिया। उन्होंने उत्तराधिकारी की घोषणा करने से भी मना कर दिया जिसके कारण संत बलवीर फिलहाल महंत नरेंद्र गिरी के उत्तराधिकारी नहीं बन पाएंगे। 25 सितंबर को होने वाली अगली बैठक में महंत नरेंद्र गिरी के उत्तराधिकारी पर निर्णय लिया जाएगा।

Read also: महंत नरेंद्र गिरि का पोस्टमार्टम हुआ, रिपोर्ट सील

आज प्रयागराज में हुई पंच परमेश्वर की बैठक में निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी ने सुसाइड लेटर की सच्चाई पर सवाल खड़े कर दिए। निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वर के सदस्य बलवीर गिरी को महंत नरेंद्र गिरी का उत्तराधिकारी घो‍षित करने से भी उन्होंने इंकार कर दिया। ऐसे में महंत नरेंद्र गिरी का उत्तराधिकारी कौन होगा यह अभी तय नहीं हो पाया है। पंच परमेश्वर की अगली बैठक 25 सितंबर को होगी जिसमें उत्तराधिकारी की घोषणा की जा सकती है।

Read also: संत समाज बोला : महंत नरेंद्र गिरि की मौत का सच सामने आना चाहिए

इसी दौरान अखाड़ा परिषद की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि महंत नरेंद्र गिरि की मौत की जांच अखाड़ा परिषद भी करेगा। बताया गया कि 16 दिन बाद होने वाले सोलसी भंडारे के बाद ही जांच की बात की जाएगी। तब तक सरकारी जांच के परिणाम भी सामने आ चुके होंगे। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए लगता है कि महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु को लेकर अभी और भी मोड़ आएंगे और अनेक पहलुओं से रूबरू होना अभी बाकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...