पहली बार सेंसेक्स 49 हजार के पार

बिज़नेसपहली बार सेंसेक्स 49 हजार के पार

Date:


पहली बार सेंसेक्स 49 हजार के पार

मुंबई: देश में कोविड-19 टीकाकरण की दिशा में हुई प्रगति से उत्साहित निवेशकों की लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती का क्रम सोमवार को भी जारी रहा और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पहली बार 40 हजार अंक के ऊपर पहुँच गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 14,400 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार पहुंचने में कामयाब रहा।

सेंसेक्स 469.80 अंक की बढ़त के साथ 49,252.31 अंक पर खुला। यह पहली बार कारोबार के दौरान 49 हजार अंक के पास पहुँचा है। शुरुआती कारोबार में एक समय यह 49,269.02 अंक तक भी पहुंचा। खबर लिखे जाते समय यह 440.85 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की मजबूती में 49,223.36 अंक पर था।

निफ्टी भी 126.80 अंक की तेजी के साथ 14,474.05 अंक पर खुला और 14,479.70 अंक तक पहुंचा। खबर लिखे जाते समय यह 104.50 यानी 0.73 फीसदी की बढ़त में 14,451.75 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में आईटी और टेक कंपनियों के साथ बैंकिंग और ऑटो समूहों में भी तेजी रही। इंफोसिस के शेयर पांच प्रतिशत की बढ़त में रही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

BSP से बाहर हुए आकाश आनंद, मायावती ने कहा- पार्टी से पूरी तरह मुक्त किया

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...