उत्तर प्रदेश में मंडरा रहा हेपटाइटिस बी और सी का खतरा

उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में मंडरा रहा हेपटाइटिस बी और सी का खतरा

Date:


उत्तर प्रदेश में  मंडरा रहा हेपटाइटिस बी और सी का खतरा

  • कोरोना की जांच के दौरान हुआ खुलासा
  • लिवर खराब कर रहा है हेपटाइटिस बी और सी

सुनील शर्मा

न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के लोगों पर कोरोना के साथ हेपटाइटिस बी और सी का खतरा भी मंडरा रहा है। हेपटाइटिस बी और सी अंदर ही अंदर लोगों का लीवर खराब कर रहे हैं और उन्हें इस खतरे का अहसास भी नहीं हो रहा। कोरोना जांच के लिए चलाए गए अभियान में इस खतरे का खुलासा हुआ।

उत्तर प्रदेश में कोरोना रोगियों की पहचान करने के उद्देश्य से सीरो सर्वे किया जा रहा है। इस सिरो सर्वे में कोरोना की जांच के साथ हेपटाइटिस बी औऱ सी की भी जांच की गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि हेपटाइटिस बी और सी का जानलेवा रोग भी लोगों को अपना शिकार बना रहा है।

क्योंकि जांच के दौरान कोरोना से अधिक हेपटाइटिस बी और सी के मरीज पाए गए हैं। इन आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी चौका दिया। अधिकारियों का कहना है कि जहां पर अधिक संख्या में संक्रमित मिले हैं वहाँ अभियान चला कर लोगों का इलाज किया जाएगा।

बेहद खतरनाक है हैपटाइटिस का रोग
कोरोना की तरह हैपटाइटिस का रोग भी जानलेवा है। कोरोना की पहचान तो लक्षणों से हो जाती है मगर हैपटाइटिस के रोग का आसानी से पता नही चलता। अक्सर मरीज़ की रोग का पता तब चलता है जब वह किसी और रोग का इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास पहुचते है। तब तक बहुत देर हो जाती है औऱ रोग जानलेवा बन जाता है।

सीरो सर्वे के प्रदेश के नोडल अधिकारी औऱ संयुक्त निदेशक डॉ विकासेन्द्रू अग्रवाल के अनुसार लोगों में हैपटाइटिस रोग की पहचान करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...