पीएम मोदी का दुनिया से आग्रह, कोरोनोवायरस से लड़ने के लिए योग अपनाएं

फीचर्डपीएम मोदी का दुनिया से आग्रह, कोरोनोवायरस से लड़ने के लिए योग...

Date:


पीएम मोदी का दुनिया से आग्रह, कोरोनोवायरस से लड़ने के लिए योग अपनाएं

नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजन को संबोधित करते हुए लोगों को बताया कि किस तरह योगा के जरिए कोरोना से बचाव कर सकते हैं और अपने इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं। यह पहला मौका है जब इसे डिजिटल तरीके से मनाया जा रहा है। इस साल की योग दिवस की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’ है।

जो दूरियों को खत्म करे, वही तो योग है
पीएम ने कहा कि छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ये दिन एकजुटता का दिन है, विश्व बंधुत्व के संदेश का दिन है। पीएम मोदी ने कहा कि जो हमें जोड़े, साथ लाये वही तो योग है। जो दूरियों को खत्म करे, वही तो योग है। कोरोना के इस संकट के दौरान दुनिया भर के लोगों का माइ लाइफ, माई योगा वीडियो ब्लॉगिंग कंपटीशन में हिस्सा लेना, दिखाता है कि योग के प्रति उत्साह कितना बढ़ रहा है।

प्राणायाम करने की सलाह
उन्होंने कहा कि बच्चे, बड़े, युवा, परिवार के बुजुर्ग, सभी जब एक साथ योग के माध्यम से जुडते हैं, तो पूरे घर में एक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए, इस बार का योग दिवस, भावनात्मक योग का भी दिन है, हमारी फेमिली बॉन्डिंग को भी बढ़ाने का दिन है। पीएम ने कहा कि कोरोना वायरस खासतौर पर हमारे श्वसन तंत्र पर हमला करता है। हमारे श्वसन तंत्र को मजबूत करने में जिससे सबसे ज्यादा मदद मिलती है वो है प्राणायाम, यानि कि सांस लेने का व्यायाम।

अडिग रहने का नाम ही योग है
मोदी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद कहते थे- ‘एक आदर्श व्यक्ति वो है जो नितांत निर्जन में भी क्रियाशील रहता है, और अत्यधिक गतिशीलता में भी सम्पूर्ण शांति का अनुभव करता है’। किसी भी व्यक्ति के लिए ये एक बहुत बड़ी क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि योग का अर्थ ही है- ‘समत्वम् योग उच्यते’ अर्थात, अनुकूलता-प्रतिकूलता, सफलता-विफलता, सुख-संकट, हर परिस्थिति में समान रहने, अडिग रहने का नाम ही योग है।

कर्तव्य को सही ढंग से करना ही योग है
पीएम ने कहा कि हमारे यहां कहा गया है- युक्त आहार विहारस्य, युक्त चेष्टस्य कर्मसु। युक्त स्वप्ना-व-बोधस्य, योगो भवति दु:खहा।। अर्थात्, सही खान-पान, सही ढंग से खेल-कूद, सोने-जागने की सही आदतें, और अपने काम, अपनी कर्तव्य को सही ढंग से करना ही योग है। पीएम मोदी ने कहा कि एक सजग नागरिक के रूप में हम परिवार और समाज के रूप में एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। हम प्रयास करेंगे कि ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। हम जरूर सफल होंगे, हम जरूर विजयी होंगे।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...