जम्मू वायु सेना स्टेशन ड्रोन हमले पर पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक

फीचर्डजम्मू वायु सेना स्टेशन ड्रोन हमले पर पीएम मोदी ने की उच्च...

Date:


जम्मू वायु सेना स्टेशन ड्रोन हमले पर पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू वायु सेना स्टेशन पर ड्रोन हमले के कारण उत्पन्न खतरे और चुनौती से निपटने के उपायों पर चर्चा के लिए आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की।

इन लोगों ने लिया हिस्सा
गत रविवार रात जम्मू वायु सेना स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले के दो दिन बाद प्रधानमंत्री निवास पर हुई बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गृह सचिव अजय भल्ला और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल तथा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

रक्षा मंत्री ने दी जानकारी
सूत्रों के अनुसार लेह और लद्दाख के तीन दिन के दौरे से आज वापस लौटे रक्षा मंत्री ने बैठक में जम्मू के ड्रोन हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में ड्रोन हमलों से निपटने के लिए एक व्यापक नीति बनाए जाने और सशस्त्र सेनाओं को ड्रोन रोधी उपकरणों से लैस करने के बारे में गहन चर्चा हुई। साथ ही देश में सुरक्षा की स्थिति की भी व्यापक रूप से समीक्षा की गई।

रविवार रात हुआ था हमला
उल्लेखनीय है कि जम्मू वायु सेना स्टेशन पर रविवार रात ड्रोन हमला किया गया था जिसमें दो वायु सेना कर्मी घायल हो गए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...