पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा–बाइडन के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ

फीचर्डपीएम मोदी ने दी बधाई, कहा–बाइडन के साथ काम करने के लिए...

Date:


पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा–बाइडन के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को बधाई दी। ट्वीट कर कहा कि बाइडेन के साथ काम करने को उत्साहित हूं।

बाइडन के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के राष्ट्रपति के कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने बाइडन को शुभकामनाएं दी, कहा, “हम साझा चुनौतियों का सामना करने के लिए साथ खड़े हैं।” भारत अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।

प्रतिबद्धता दोहराई
अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने पर जो बाइडन को शुभकामनाएं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं। मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के प्रति हमने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मज़बूत रिश्तों की बात
मैं भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने के लिए तत्पर हूं। जो बाइडन ने बुधवार को एक ऐतिहासिक समारोह में अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...