दुनिया की कोई ताकत अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं कर सकती: शाहनवाज हुसैन

फीचर्डदुनिया की कोई ताकत अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं कर सकती: शाहनवाज...

Date:


दुनिया की कोई ताकत अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं कर सकती: शाहनवाज हुसैन

श्रीनगर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सईद शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को यहां कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से जुड़ा मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन नहीं है और इसे दुनिया की कोई भी ताकत इसे बहाल नहीं कर सकती।

चुनाव अभियान के लिए गए हैं कश्मीर
श्री शाहनवाज जम्मू-कश्मीर में आगामी जिला विकास परिषद चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के चुनाव अभियान के लिए कश्मीर घाटी आए हुए हैं। उन्होंने ग्रीष्मकालीन राजधानी में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उक्त बात कही।

बहाल नहीं हो सकता अनुच्छेद 370
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने एक प्रश्न पर कहा, “अनुच्छेद 370 के निरस्त करने का मामला न्यायालय के विचाराधीन नहीं है। अगर कोई मेरे प्रेस कांफ्रेंस के खिलाफ अदालत का रूख करता है तो क्या इस पर कोई रोक लगायी जाएगी? अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं किया जाएगा…दुनिया की कोई भी ताकत इसे फिर से बहाल नहीं कर सकती। मैं विशेष रूप से युवाओं से यह कहना चाहता हूं कि अनुच्छेद 370 को अब अच्छी तरह खत्म कर दिया गया है और इसे बहाल नहीं किया जा सकता है।”

विकास में एक बड़ी बाधा था अनुच्छेद 370
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर के विकास में एक बड़ी बाधा थी और अब केन्द्रशासित प्रदेश के विकास से कोई नहीं रोक सकता। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर और ‘सबका साथ, सबका विकास’ पर पूरा विश्वास है।

पीपुल्स एलायंस पर हमला
उन्होंने गुपकार घोषणा के लिए पीपुल्स एलायंस पर हमला बाेलते हुए कहा कि प्रदेश में अन्य दल भाई-भतीजावाद और अपने वंशवाद परिवारों के प्रचार के लिए काम करते हैं। भाजपा जम्मू-कश्मीर के आम आदमी का प्रतिनिधित्व करती है और गरीब और बंचितों के लिए काम करती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...