संघ प्रमुख मोहन भागवत का चीन पर बड़ा बयान

फीचर्डसंघ प्रमुख मोहन भागवत का चीन पर बड़ा बयान

Date:


संघ प्रमुख मोहन भागवत का चीन पर बड़ा बयान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने अजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मुंबई के राजा स्कूल में झंडा रोहण किया। इस दौरान भारत की आर्थिक आजादी पर उन्होने अपने विचार साझा किये। उन्होंने भारत की चीन पर निर्भरता को लेकर सवाल खड़े किए। RSS प्रमुख भागवत ने कहा, ‘हम Internet और तकनीक का भरपूर उपयोग करते हैं जो पूर्णतः भारत से नहीं आती। हम कितना भी चीन को चिल्लाएं, लेकिन हमारे फोन में जो भी चीजें हैं वह लगभग चीन से ही आती हैं। जब तक चीन पर हमारी निर्भरता रहेगी तब तक हमे चीन के सामने झुकना पड़ेगा। हमे चीनी प्रोडक्ट पर निर्भरता कम करनी होगी |

संसदीय कामकाज पे CJI रमना ने जताई नाराजगी

मोहन भागवत ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी विदेशी शक्ति का पैर हमारी धरती पर पड़ता है तो संघर्ष शुरू हो जाता है। देश पर कई बार आक्रमण किया पर हमने डट कर सामना किया और इसे पूर्ण विराम 15 अगस्त को दिया। 15 अगस्त 1947 को हम अपना जीवन जीने के लिए स्वतंत्र हो गए। 

सरकार ने दिल्ली चिड़ियाघर के लिए दिए 180 करोड़ रुपये, दवाओं पर खर्च हुए सिर्फ 66.29 लाख रुपये दिए

लाल किले से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भी कहा की कोई भी देशी विदेशी ताकत हमे आगे बढ़ने से नही रोक सकती, और नही हमारे आत्मविश्वास को तोड़ सकती है। पीएम ने कई लाल किले से कई महत्वपूर्ण और कल्याणकारी योजनाओं की भी घोषणा की जिससे आने वाले समय मे सभी भारत वासियों को लाभ मिलेगा पीएम मोदी का यह सम्बोधन 88 मिनट चला |

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...