महाराष्ट्र मे भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 136 ने गंवाई जान, हज़ारों बेघर

फीचर्डमहाराष्ट्र मे भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 136 ने गंवाई...

Date:


महाराष्ट्र मे भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 136 ने गंवाई जान, हज़ारों बेघर

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश थमने का नाम नही ले रही है। भारी बारिश राज्य के लोगों पर कहर बनकर टूटी है। पिछले दो दिनों में बारिश के कहर से 136 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। पिछले 24 घंटों में रत्नागिरी, रायगढ़ और सतारा में हुई कई घटनाओं में लोग अब भी मलबे में दबे हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए NDRF एवं SDRF के अलावा नौसेना भी बचाव कार्य में लगी हुई है ।

रायगढ़ की जिला कलेक्टर, निधि चौधरी ने मीडिया को बताया कि महाड में दो जगहों पर मलबे में से अब तक 44 शव निकाले जा चुके हैं और 35 घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया रायगढ़ जिले में छह अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन हुआ है। बचाव और राहत कार्य अभी भी जारी है। मौके पर जो अधिकारी मौजूद हैं उनके मुताबिक मलबे में करीब 50 और लोगों के दबे होने की अभी भी आशंका है।

दूसरी तरफ़, महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने बताया कि महाराष्ट्र में बारिश और मानसून से जुड़ी घटनाओं की वजह से शुक्रवार (23 जुलाई) की शाम तक 136 आकस्मिक मौतें हो चुकी है ।

पुणे में पिछले दो दिनों में लगभग 84,452 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF की टीम बड़ी मुस्तैदी से राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है।

महाराष्ट्र के समुद्रतटीय इलाकों मे पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। प्रसिद्ध पर्यटनस्थल महाबलेश्वर में पिछले तीन दिनों में रिकार्ड 1500 मिमी. बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण रत्नागिरी जिले के चिपलूण शहर मे काफी जगह जल भराव था। शुक्रवार को जब चिपलूण में जलस्तर कम हुआ तब वँहा के नुकसान की असली हकिकत दिखाई दी। कई इलाकों में पहाड़ों पर भूस्खलन होने से 100 से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी है। भूस्खलन के अलावा कई लोग बाढ़ मे भी बह गए।

तटीय जिले रायगढ़ में तो तबाही चरम पर है वँहा भूस्खलन से अब तक 44 लोगों के मौत की खबर आ चुकी है जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। वहीं मुंबई में एक मकान गिरने से चार लोगों की मौत हो गई व सात लोग घायल हो गए। सतारा व रायगढ़ में अलग-अलग जगह पे हादसों मे 28 लोंगों की जान गई।

पूर्वी मुंबई के गेवांडी के शिवाजी नगर इलाके में सुबह पांच बजे एक मकान गिरने से कई लोगों के हताहत होने की खबर है।

सातारा की पाटण तहसील में आंबेघर में आधीरात को भूस्खलन होने से बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई, 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मीरागांव में एक मकान के मलबे  में से 8 लोगों का शव बरामद हुआ है।

महाराष्ट्र में बारिश से बिगड़े हालात, 30 से ज्यादा अब तक़ लापता

वहीं चिपलून के covid अस्पताल में पानी घुसने से वेंटिलेटर पर इलाज पे चल रहे आठ मरीजों ने की मौत हो गई ।

महाराष्ट्र में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त

PM मोदी और अमित शाह ने CM उद्धव ठाकरे से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है व

रायगढ़ भूस्खलन में मरने वालों के परिवार को केंद्र सरकार दो लाख रुपये की सहायता राशि भी देगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...