नींद की गोलियां खाकर ‘बाबा का ढाबा’ वाले कांता प्रसाद ने की आत्महत्या का प्रयास

फीचर्डनींद की गोलियां खाकर ‘बाबा का ढाबा’ वाले कांता प्रसाद ने की...

Date:


नींद की गोलियां खाकर ‘बाबा का ढाबा’ वाले कांता प्रसाद ने की आत्महत्या का प्रयास

नई दिल्ली: रातों रात पूरे देश में मशहूर होने वाले ‘बाबा का ढाबा’ वाले कांता प्रसाद ने नींद की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

अस्पताल से मिली जानकारी
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रहने वाले कांता प्रसाद ने शराब पीकर नींद की गोली खाई और आत्महत्या की कोशिश की. ये मामला गुरुवार रात करीब दस बजे का है. पुलिस को इस बारे में अस्पताल से ही जानकारी मिली है.

मामले की हो रही है जांच
दिल्ली पुलिस के डीसीपी साउथ अतुल ठाकुर ने बयान दिया है कि 80 साल के कांता प्रसाद को देर रात सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कांता प्रसाद ने शराब पी थी और नींद की गोलियां खा ली थीं. कांता प्रसाद के बेटे का बयान ले लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है.

Read also: आगरा की खूबसूरत दिवा काव्या सिंह का छाने वाला है भोजीवुड में जलवा

गौरव वासन ने दूर किये थे गिले शिकवे
अभी कुछ वक्त पहले ही यूट्यूबर गौरव वासन एक बार फिर कांता प्रसाद से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे और बाबा से अपने सभी गिले-शिकवे दूर कर लिए थे. दरअसल, गौरव पर लगाए गए आरोपों के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा का ढाबा पर जाना बंद कर दिया था, जिसके बाद कांता प्रसाद ने माफी भी मांगी थी. ऐसे में गौरव वासन ने वहां पहुंचकर सभी गिले-शिकवे दूर किए थे और कहा था कि माफ करने वाला हमेशा ही बड़ा होता है. लेकिन अब इस मुलाकात के कुछ दिन बाद ही कांता प्रसाद के आत्महत्या करने की कोशिश की बात सामने आई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...