Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, तीसरा टेस्ट इंदौर शिफ्ट

फीचर्डInd vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, तीसरा टेस्ट इंदौर शिफ्ट

Date:

नागपुर टेस्ट में बुरी तरह नतमस्तक होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए एक और बुरी खबर कन्फर्म हो गयी है. खबर के मुताबिक धर्मशाला में होने वाला मैच अब इंदौर शिफ्ट कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि धर्मशाला मैदान अभी मैच के लिए तैयार नहीं हैं. यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है कि मैदान अगर तैयार नहीं था तो फिर वेन्यू कैसे घोषित कर दिया। और जब वेन्यू घोषित कर दिया गया तो फिर समय पर तैयार क्यों नहीं किया गया.

धर्मशाला में मिलती ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज़ों को मदद

धर्मशाला का मैच इंदौर शिफ्ट होना ऑस्ट्रेलिया के लिए इसलिए बुरी खबर कही जा रही है क्योंकि चार मैचों में यही एक वेन्यू तो जो ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज़ी को सूट करता था. धर्मशाला में तेज़ गेंदबाज़ो को मदद मिलती है, गेंद भी स्विंग करती है, मौसम में नमी भी रहती है. माना जा रहा था कि यहाँ पर ऑस्ट्रेलिया का पल्ला भारी रह सकता है, इसलिए श्रंखला शुरू होने से पहले ही सीरीज़ के 3-1 से भारत के पक्ष में रहने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया से वो एडवांटेज भी छिन गया है क्योंकि इंदौर जहाँ मैच को शिफ्ट किया गया है वहां की पिच का इतिहास स्पिनर्स के फेवर में रहा है.

इंदौर में बेहद घातक हैं अश्विन

इंदौर में खेले गए दो टेस्ट मैचों में भारत को ही कामयाबी मिली है. 8 अक्टूबर, 2016 को यहाँ पहला टेस्ट खेला गया जो न्यूजीलैंड के खिलाफ था और टीम इंडिया 321 रनों के विशाल अंतर से जीती थी. इसके बाद 2019 में बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से धोया. विराट कोहली यहाँ न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ दोहरा शतक ठोंक चुके हैं न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ इसी मैच में पुजारा ने भी शतक जड़ा था और अश्विन ने 13 विकेट झटके थे. इंदौर में अश्विन कितने घातक रहे हैं यह इसी बात से पता चलता है कि दो टेस्ट मैचों में उन्होंने 18 विकेट उड़ाए। इन आंकड़ों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया तो क्या कोई भी टीम परेशान हो सकती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...