पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों के साथ गृहमंत्री की बैठक, कोरोना संक्रमण और कानून व्यवस्था पर होगी चर्चा

फीचर्डपूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों के साथ गृहमंत्री की बैठक, कोरोना संक्रमण और कानून...

Date:


पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों के साथ गृहमंत्री की बैठक, कोरोना संक्रमण और कानून व्यवस्था पर होगी चर्चा

नई दिल्ली: आज यानी शनिवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। दरअसल गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को शिलांग के 2 दिनों के दौरे पर पहुंच रहे हैं। यहां वह पूर्वोत्तर के 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे। गृह मंत्री के साथ इस बैठक में 8 राज्यों के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक शामिल होंगे। गृहमंत्री अपनी इस बैठक में राज्यों में कानून व्यवस्था और कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर चर्चा करेंगे।

इसके अलावा गृह मंत्री क्रायोजेनिक आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने के साथ ही शिलांग में असम राइफल्स के मुख्यालय का दौरा भी करेंगे। गृह मंत्री के असम राइफल्स के दौरे पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह और उत्तर पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी भी उनके साथ होंगे।

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार गृहमंत्री शाह पूर्वोत्तर राज्यों के सभी मुख्य मंत्रियों, मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुखों के साथ शनिवार को बैठक करेंगे, जिसमें क्षेत्र में अंतरराज्यीय सीमा मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में असम, मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। असम का अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड और मिजोरम के साथ सीमा विवाद है।

दो दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

रविवार का कार्यक्रम

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोहरा का भी दौरा करेंगे। इस दौरान गृहमंत्री कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और वहां वो रामकृष्ण आश्रम का भी दौरा कर सकते हैं। 

अमित शाह शिलांग में सभी पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे, कानून-व्यवस्था, कोविड पर करेंगे चर्चा

बता दे की सोहरा, शिलांग से 65 किलोमीटर है और यहां से बांग्लादेश के मैदानी हिस्से स्पष्ट रूप से दिखते हैं। वहां, गृह मंत्री नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे, जहां वह उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...