महाराष्ट्र Maharashtra की राजधानी मुंबई Mumbai के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही हे। जिसके कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है जिस वजह से सड़क यातायात के साथ ही रेल Train सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। वहीं अब भूस्खलन और भयंकर बारिश के कारण मुंबई का संपर्क कई शहरों से टूट गया है जिनमे नासिक और यूपी-बिहार समेत कुछ राज्य शामिल हैं।
मुंबई और उसके आस-पड़ोस के इलाकों में पूरी रात भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गयें है कसारा घाट एवं अन्य इलाकों में कुछ रेल पटरियां भी अपनी जगह से खिसक गईं है साथ ही कुछ स्थानों पर मिट्टी धंसने के साथ बड़े- बड़े पत्थर गिरने से स्थानीय ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभवित हुईं हैं।
ट्रेन के संचालन ठप होने की वजह से जो यात्री फंस गए हैं उनके लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई हैं।
मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य रेलवे की ट्रेन सेवाएं बुधवार रात से दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) से ठाणे जिले में केवल अंबरनाथ स्टेशन और टिटवाला तक ही चल रही हैं।
शिवाजी सुतार ने बताया कि भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर रेलवे पटरियां बह जाने, बाढ़ पत्थरों के गिरने व मिट्टी धंसने के बाद कई ट्रेनो को रोक दिया गया है।
RAIN STORM IN MUMBAI: मुंबई मे बारिश ने मचाई भारी तबाही, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को रात सवा दस बजे 120 KM दूर कसारा के पास अंबरमाली स्टेशन के पास पटरियों पर बहुत पानी भरने और कसारा घाट पर पत्थरों के टूटकर गिरने की अप्रिय घटनाओं के बाद टिटवाला और इगतपुरी रेल खंड के बीच ट्रेने बंद कर दी व यातायात स्थगित कर दिया ।
इसके अलावा देर रात 12 बजकर 20 मिनट पर मुंबई से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित वंगानी स्टेशन के पास बाढ़ आने और खंडाला घाट खंड में पत्थरों के गिरने के बाद अंबरनाथ और लोनावला के बीच के रास्ते को भी बंद कर दिया गया |

