नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र सरकार ने तीन बड़े फैसलों के बारे में जानकारी दी. इसमें खरीफ फसल की MSP को बढ़ाया गया है. रेलवे यातायात को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए 4जी स्पेक्ट्रम को लागू किया जाएगा. इसके साथ-साथ तेलंगाना की खाद फैक्ट्री के बारे में बताया गया है, जिसको सब्सिडी मिलेगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रकाश जावड़ेकर के साथ कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से बात करने के लिए अब भी तैयार
कृषि मंत्री ने कुछ फैसलों का जिक्र करते हुए कहा, ‘2018 से MSP लागत पर 50% मुनाफा जोड़ कर घोषित की जाती है. धान सामान्य स्तर का 1868 से 1940 करके बाज़ार में पहले 2150 से 2250 रुपया हो गया. 2014 में सामान्य धान 1360 रुपया था जो आज 1940 हो गया है. अरहर दाल में 62 फ़ीसदी बढ़ोतरी की गई है.’
Read also: अपडेट: दिलीप कुमार को कल मिल जाएगी अस्पताल से छुट्टी
नरेंद्र सिंह तोमर ने आगे कहा, ‘पिछले दिनों जब रिफॉर्म (नए कृषि कानून) की बात आई थी मैंने तब भी कहा था कि MSP है और MSP बना रहेगा. प्रधानमंत्री ने भी लगातार यह बात कही है.’ कृषि मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता किसानों के प्रति है और रहेगी. वह बोले कि मोदी सरकार ने किसानों के हित में कृषि कानूनों में बदलाव किया था. कृषि मंत्री आगे बोले, ‘मोदी सरकार किसानों का सम्मान करती है और इसी वजह से किसानों के साथ 11 बार बात की. किसानों से बात करने के लिए अब भी तैयार हैं.’

