दिल्ली में बच्ची से रेप, सीतापुर की हत्या पर गरमाई राजनीति

फीचर्डदिल्ली में बच्ची से रेप, सीतापुर की हत्या पर गरमाई राजनीति

Date:


दिल्ली में बच्ची से रेप, सीतापुर की हत्या पर गरमाई राजनीति

नई दिल्ली /लखनऊउत्तर प्रदेश के मसलों-घटनाओं पर कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी और दिल्ली की घटनाओं सहित दूसरे राष्ट्रीय मुददों पर पार्टी नेता राहुल गांधी देश-प्रदेश की बीजेपी सरकार को घेरने का एक मौका नहीं छोड़ रहे। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक नौ साल की दलित बच्ची से बालात्कार और हत्या के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भुक्तभोगी परिवार से मुलाकात के बाद कहा कि यह परिवार इंसाफ चाहता है, कोई और मुआवजा नहीं चाहिये। बोले, पीडि़त परिवार का कहना है कि उनके साथ न्याय नहीं हो रहा, इसलिए उन्हें सहायता की आवश्यकता है। राहुल गांधी के मुताबिक, न्याय मिलने तक हम उनके साथ हैं। गौर हो कि इस घटना में नांगल गांव के श्मशान में स्थित मंदिर के पुजारी राधेश्याम समेत चार लोग आरोपी पाये गये हैं।

उधर, उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक डॉक्टर की तलवार से काटकर निर्मम हत्या कर दिये की घटना का संज्ञान लेते हुए प्रियंका गांधी ने यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। मंगलवार को सीतापुर जनपद में एक डॉक्टर की क्लीनिक में घुसकर कुछ लोगों ने तलवार से काटकर निर्मम हत्या कर दी थी।

तमिल सरकार फिर से ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून लाएगी

हालांकि दिल्ली वाली घटना के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उधर भीम आर्मी के चीफ चंद्र शेखर ने भी राहुल गांधी के बाद भुक्तभोगी परिजनों से मुलाकात की है। केजरीवाल ने सरकार की ओर से परिवार को 10 लाख रुपए की मदद देने, मामले की मजिस्ट्रेट जांच करवाने और टॉप वकील नियुक्त किए जाने का आश्वासन दिया है।

यह है घटना
घटना दिल्ली के पुराने नांगल गांव की है। यहां के एक श्मशान स्थल पर लगे वाटर कूलर से पानी लेने गई 9 साल की दलित बच्ची से रेप हुआ। उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची की मां का कहना है कि आरोपियों ने उनकी मर्जी के बिना ही बच्ची का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। इससे पहले पुजारी और उसके कुछ साथियों ने बच्ची के घरवालों को बताया था कि, वाटर कूलर से पानी भरते वक्त करंट लगने से बच्ची की मौत हुई है। बच्ची की मां के मुताबिक, पुलिस को न बताने की हिदायत इसलिए दी थी कि, पुलिस वाले बच्ची का पोस्टमॉर्टम करवाएंगे और उसके अंग निकाल लिए जाएंगे। यही बताकर आरोपियों ने हड़बड़ी में बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...