बिहार चुनाव: पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे जनता दल यूनाइटेड में शामिल

फीचर्डबिहार चुनाव: पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे जनता दल यूनाइटेड में शामिल

Date:


बिहार चुनाव: पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे जनता दल यूनाइटेड में शामिल

पटना: बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे आज जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए. मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपने आवास में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. गुप्तेश्वर पांडे द्वारा ऐच्छिक सेवानिवृति (VRS ) लेने के बाद से ही उनके JDU में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी. इसी के साथ विधानसभा चुनाव में उन्हें मैदान में उतारा जा सकता है.

नितीश के कहने पर राजनीति ज्वाइन की
पूर्व डीजीपी ने कहा, “मुझे खुद सीएम द्वारा बुलाया गया था और पार्टी में शामिल होने के लिए कहा गया था. पार्टी मुझसे जो भी करने के लिए कहेगी, मैं करूंगा. मैं राजनीति नहीं समझता। मैं एक साधारण व्यक्ति हूं, जिसने अपना समय समाज के दलित वर्ग के लिए काम करने में बिताया है.”

1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं
बता दें कि गुप्तेश्वर पाण्डेय 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने बिहार के कुछ प्रमुख जिलों में एसपी के रूप में कार्य किया है। यही नहीं तिरहुत डिवीजन मुजफ्फरपुर रेंज के आईजी के रूप में कार्य करते हुए, उन्होंने अपराध पर अंकुश लगाने और पुलिस के लोगों को अनुकूल बनाने के लिए कई पहल शुरू की थीं।

नितीश कुमार के करीबी
सर्विस में रहते हुए पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय और बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का साथ भी खूब रहा है। 31 जनवरी 2019 से पहले जब वे बिहार के DGP नहीं थे तब उन्होंने पूरे बिहार में शराबबंदी को लेकर मुहिम चलाई थी जो काफी हद तक सफल रही थी। माना जाता है कि नीतीश इसी बात से खुश होकर पांडेय को DGP पद का तोहफा दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...