ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट flipkart एप्पल के iPhone 12 mini फोन को 8000 रुपये सस्ते में खरीदने का एक आसान मौका दे रहा है साथ ही अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो 15 हजार रुपये तक की कीमत और कम करा सकते हैं |
डिस्काउंट के बाद iPhone 12 mini का प्राइस
दरअसल बात ये है की फ्लिपकार्ट पर एप्पल डेज सेल चल रही है। जिसकी वजह से iPhone 12 mini स्मार्टफोन की कीमत 2 हजार रुपये तक घटा दी गई है। जिसके बाद HDFC कार्ड पर 6 हजार रुपये का instant डिस्काउंट अलग से दिया जा रहा है। तो कुल मिलाकर डिस्काउंट कितना हुआ? टोटल डिस्काउंट हुआ 8 हजार रुपये। अब डिस्काउंट के बाद फोन के 64जीबी मॉडल की कीमत हो जाती है 61,900 रुपये ।
अब बात करतें है क्या खरीदना चाहिए iPhone 12 mini?
अगर आप iPhone इस्तेमाल करना पसंद करते है, और एक ऐसा फोन चाहते हैं जो साइज में कॉम्पैक्ट और परफॉर्मेंस में जानदार हो, तो आईफोन 12 मिनी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। फोन का डिस्प्ले 5.4 इंच का है, जिसे आप आसानी से एक हाथ से इस्तेमाल कर सकते हैं। हाँ अगर फोन पर वेब सीरीज या फिल्में देखने का शौक रखते हैं तो आपको यह स्क्रीन छोटी लगेगी। ऐसे में रुख करिए आईफोन 11 की तरफ जो एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, कम कीमत में ज्यादा बड़ी डिस्प्ले भी मिलेगी।
iPhone 12 mini में सिर्फ 2227mAh की ही बैटरी मिलती है। मजे की बात तो यह है की बैटरी के मामले में भी आईफोन 11 बेहतर है। बाकी बचे हुए फीचर्स की बात करें तो फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा, 12MP + 12MP का डुअल रियर कैमरा, A14 बायोनिक चिपसेट, व IP68 वाटर रेजिस्टेंट रेटिंग मिलती है।

